Move to Jagran APP

युवक ने मुर्गा चुराकर खाया, वृद्धा ने की गाली गलौज तो गंवानी पड़ी जान

मुर्गा चोरी कर खाने पर गाली गलौज से नाराज युवक ने 55 वर्षीय वृद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी थी। इस मामले में शुक्रवार देर रात मझगांव पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पश्चिम सिंहभूम जिले के मझगांव थाना क्षेत्र के तरतरिया पंचायत के नुंगीसाई टोला में हुई 55 वार्षीय सोनिका देवी हत्याकांड में पुलिस ने 34 वर्षीय गुरुचरण तिरिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Dec 2021 08:17 AM (IST)Updated: Sun, 12 Dec 2021 08:17 AM (IST)
युवक ने मुर्गा चुराकर खाया, वृद्धा ने की गाली गलौज तो गंवानी पड़ी जान
युवक ने मुर्गा चुराकर खाया, वृद्धा ने की गाली गलौज तो गंवानी पड़ी जान

संसू, मझगांव : मुर्गा चोरी कर खाने पर गाली गलौज से नाराज युवक ने 55 वर्षीय वृद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी थी। इस मामले में शुक्रवार देर रात मझगांव पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पश्चिम सिंहभूम जिले के मझगांव थाना क्षेत्र के तरतरिया पंचायत के नुंगीसाई टोला में हुई 55 वार्षीय सोनिका देवी हत्याकांड में पुलिस ने 34 वर्षीय गुरुचरण तिरिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

loksabha election banner

विदित हो कि 6 दिसंबर की रात सोनिका देवी खाना खाने के बाद सो गई थी। रात में गुरुचरण तिरिया ने गमछा से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस को बताया कि कुछ दिन पूर्व गुरुचरण तिरिया का बेटा सोनिका देवी की मुर्गी चोरी कर खा गया था। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद सोनिका देवी आए दिन गाली-गलौज करने लगी। इसके चलते गुरुचरण तिरिया गुस्से में आकर 6 दिसंबर की रात रात घर में सोई सोनिका देवी की गमछा से गला दबा कर हत्या कर दी। सुबह में देर तक नहीं लगने पर उनकी बेटा बहू ने उन्हें जगाया तो देखा कि उनकी मौत हो गई। इसके बाद मुखिया और ग्रामीण मुंडा को इसकी जानकारी दी। ग्रामीण मुंडा में तत्काल ही मझगांव थाना को सूचना दी। जिसके बाद मझगांव पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा भेज दिया था। शुक्रवार को गुप्त सूचना मिली थी कि हत्या के बाद से ही गांव से फरार गुरुचरण तिरिया गांव आया हुआ है। इसके बाद पुलिस देर रात गुरुचरण को गिरफ्तार कर लिया पूछताछ के बाद उसने अपना गुनाह कबूल करते हुए हत्या के कारण का खुलासा किया। पुलिस ने शनिवार को उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.