Move to Jagran APP

कंबल ओढ़कर बैठ गया मुखिया का पति, ठिठुर रहे गरीब

जरूरतमंद गरीब व असहाय लोगों को ठंड से बचाने के लिए जिला प्रशासन ने सभी प्रखंड में जरूरत के अनुसार कंबल का वितरण किया है। अधिकतर प्रखंडों में समय से कंबल बांट भी दिए गए हैं मगर मझगांव प्रखंड में कई जगह कंबल का वितरण अभी तक नहीं किया गया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Feb 2021 08:43 PM (IST)Updated: Sat, 06 Feb 2021 08:43 PM (IST)
कंबल ओढ़कर बैठ गया मुखिया का पति, ठिठुर रहे गरीब

संवाद सूत्र, मझगांव : जरूरतमंद गरीब व असहाय लोगों को ठंड से बचाने के लिए जिला प्रशासन ने सभी प्रखंड में जरूरत के अनुसार कंबल का वितरण किया है। अधिकतर प्रखंडों में समय से कंबल बांट भी दिए गए हैं मगर मझगांव प्रखंड में कई जगह कंबल का वितरण अभी तक नहीं किया गया है। इससे लोगों में आक्रोश है। अचानक शीतलहर व कनकनी भरी ठंड से लोग परेशानी में पड़ गए हैं। बताया जा रहा है कि मझगांव प्रखंड के खड़पोस में कंबल वितरण करने के लिए मुहैया कराया गया है पर मुखिया कमला कुई के पति लक्ष्मण चातार ने कंबल को अपने कब्जे में रखा है। लक्ष्मण कांग्रेस पार्टी का प्रखंड अध्यक्ष भी है। इस संबंध में वार्ड सदस्य अजीजुल हक ने बीडीओ वीरेंद्र किड़ो से शिकायत की है। अजीजुल ने आरोप लगाते हुए कहा कि गरीबों के कंबल पर मुखिया के पति ने कब्जा जमा रखा है। ठंड का मौसम बीतने वाला है पर गरीब असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण नहीं किया है। कल्याण विभाग से गरीबों के लिए 200 कंबल खड़पोस के गरीबों को वितरण करने के लिए प्रखंड कार्यालय से दिया गया था। पर मुखिया के पति लक्ष्मण चातार सारे कंबल अपने घर ले गए। अजीजुल ने बताया कि वार्ड सदस्यों ने जब मुखिया पति से कंबल बांटने के लिए मांगा तो वो धमकाने लगा। मामले को लेकर बीडीओ बीरेंद्र किड़ो से शिकायत कर जल्द गरीबों को कंबल वितरण करवाने की मांग की गई है।

loksabha election banner

मामला मेरे संज्ञान में आया है। इसकी जांच कराई जाएगी। अगर जांच में आरोप सही पाया गया तो संबंधित व्यक्ति पर निश्चित कार्रवाई करेंगे।

- वीरेंद्र किड़ो, बीडीओ, मझगांव।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.