पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की तीरंदाजी टीम चेन्नई के लिए हुए रवाना
संवाद सहयोगी, चाईबासा : पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चाईबासा की तीरंदाजी टीम विद्या
संवाद सहयोगी, चाईबासा : पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चाईबासा की तीरंदाजी टीम विद्या भारती अखिल भारती शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित अखिल भारतीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बुधवार को चेन्नई के लिए रवाना हुई। कोच अनीता सामड के साथ टीम के 8 छात्र-छात्राओं को विद्यालय के प्रबंधकारिणी समिति के उपाध्यक्ष बजरंग चिरानिया, कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता व प्रभारी प्रधानाचार्य अरविन्द कुमार पांडेय ने तिलक लगाकर हर्ष व उल्लास के साथ रवाना किया। विद्यालय के उपाध्यक्ष ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि यह विद्यालय के लिए बड़े गौरव का विषय है कि यहां कि तीरंदाजी टीम बिहार, झारखंड, उत्तर पूर्व क्षेत्र का नेतृत्व करेगी। यह तीरंदाजी प्रतियोगिता 5 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक एसआरडी के विवेकानन्द विद्यालय जूनियर कालेज चेन्नई में आयोजित है। उक्त अखिल भारतीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में अंडर 14 के कुल आठ प्रतिभागी सम्मिलित हो रहे हैं। ये प्रतिभागी भुनेश्वर तियु, गुरूचरण सामड, लक्ष्मण आल्डा, सिदिउ बोयपाई, प्रिया कुमारी, प्रियंका कोड़ा, सरिता कुदादा और सुजाता सवैंयां। छात्र-छात्राओं के साथ मुख्य संरक्षक के रूप में सुरेश कुमार और कोच अनीता सामड जा रही हैं।