भाजपा जिलाध्यक्ष विपिन पुरती का जगन्नाथपुर में हुआ स्वागत
भाजपा के नए मनोनित जिलाध्यक्ष विपीन पुरती के जगन्नाथपुर पहुंचने पर भाजपा प्रखंड
By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Jul 2020 08:01 PM (IST)Updated: Mon, 06 Jul 2020 06:12 AM (IST)
संसू, जगन्नाथपुर : भाजपा के नए मनोनित जिलाध्यक्ष विपीन पुरती के जगन्नाथपुर पहुंचने पर भाजपा प्रखंड कमेटी ने माला पहनाकर चौक पर स्वागत किया। मौके पर पुरती ने कहा कि संगठन ने जिस विश्वास से जिम्मेदारी सौंपी है उसपर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास होगा। उन्होंने जिले से लेकर प्रखंड तक जल्द की संगठन विस्तार के संकेत दिए। इधर, विपिन के अध्यक्ष बनने पर पुराने सभी कार्यकर्ताओं में जोश देखने को मिला। जिलाध्यक्ष के स्वागत के दौरान प्रखंड अध्यक्ष धीरज कुमार सिंह, विष्णु गुप्ता, श्रवण शर्मा, मंजीत कोड़ा, आशोक पान, चद्रप्रभा कुमारी, शशि दास सहित अन्य उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें