सर्पदंश से किशोर गंभीर
प्रखंड के डिम्बुली गांव में एक किशोर को जहरीले सांप के काटने से उसकी हालत गंभीर हो गई है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Apr 2020 06:03 PM (IST)Updated: Mon, 27 Apr 2020 06:03 PM (IST)
संवाद सूत्र, मनोहरपुर : प्रखंड के डिम्बुली गांव में एक किशोर को जहरीले सांप के काटने से उसकी हालत गंभीर हो गई है। परिजनों ने बताया कि बबलू दास घर में जमीन में सो रहा था। उसी समय करैत सांप ने उसके बांये हाथ की अंगुली में डस लिया। जिससे बबलू की स्थिति बिगड़ने लगी। सोमवार की अहले सुबह चार बजे परिजन उसे मनोहरपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लाकर भर्ती कराया। डॉक्टर ने बबलू की स्थिति गंभीर देखते हुए प्राथमिक इलाज कर रेफर कर दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें