नम्रता सिद्धू कान्हू शिक्षा निकेतन करंजो में रही अव्वल
संवाद सूत्र बंदगांव सद्धू कान्हू शिक्षा निकेतन करंजो का मैट्रिक परीक्षा परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। नम्रता महतो 94.20 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय टॉपर बनी।
संवाद सूत्र, बंदगांव : सिद्धू कान्हू शिक्षा निकेतन करंजो का मैट्रिक परीक्षा परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। नम्रता महतो 94.20 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय टॉपर बनी। कुमारी अनुराधा 92.20 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय की द्वितीय टॉपर बनी। दीपिका महतो 90.00, रितेश चटर्जी 88.80, रितु प्रधान 87.00, विजय बोयपाई 86.80, शुभम तांती 85.60, पीयूष कुमार महतो 85.40, तुलसी कुमार महतो 85.20, रमेश सरदार 84.80 प्रतिशत अंक लाकर ग्रेड प्लस ए का दर्जा प्राप्त किया। विद्यालय के 101 बच्चे 60 फीसद से ज्यादा अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। 45 फीसद से ज्यादा अंक लाकर 10 बच्चे द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापिका अनुपमा महतो ने बताया विद्यालय के दो बच्चे जिला टेन में स्थान बनाए हैं। बच्चों ने पढ़ाई में रुचि दिखाई और अच्छे अंक लाकर विद्यालय का परीक्षा फल शत प्रतिशत किया है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप