Move to Jagran APP

बिरहोरों की जिप सदस्य ने ली सुध, छह परिवारों को दिया राशन

पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत मनोहरपुर प्रखण्ड के सारंडा क्षेत्र के सामठा ़गांव में लॉकडाउन में दयनीय स्थिति जी रहे बिरहोरों की जागरण में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद झामुमो के केंद्रीय सदस्य सह जिप सदस्य ने सुध ली।

By JagranEdited By: Published: Thu, 07 May 2020 08:45 PM (IST)Updated: Fri, 08 May 2020 06:15 AM (IST)
बिरहोरों की जिप सदस्य ने ली सुध, छह परिवारों को दिया राशन
बिरहोरों की जिप सदस्य ने ली सुध, छह परिवारों को दिया राशन

संवाद सूत्र, मनोहरपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत मनोहरपुर प्रखण्ड के सारंडा क्षेत्र के सामठा ़गांव में लॉकडाउन में दयनीय स्थिति जी रहे बिरहोरों की जागरण में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद झामुमो के केंद्रीय सदस्य सह जिप सदस्य ने सुध ली। गुरुवार को उन्होंने सामठा पहुंचकर सभी 6 बिरहोर परिवार को खाद्यान्न का वितरण किया। साथ ही बिरहोरों को कोरोना वायरस से बचाव को लेकर सारंडा के सागजोड़ी की महिलाओं द्वारा बनाए गए मास्क का वितरण किया। बिरहोरों को लॉक डाउन के नियमों का पालन करने की सलाह व आवश्यक निर्देश दिए। झामुमो के केंद्रीय सदस्य सह मनोहरपुर भाग 2 के जिप सदस्य रंजीत यादव ने सारंडा के सामठा में बसे बिरहोरों के 6 परिवारों की स्थिति अखबार के माध्यम से जानने के बाद गुरुवार को संज्ञान लिया। सामठा में बिरहोरों की बस्ती पहुंच सभी परिवारों को राशन वितरण किया। राशन में चावल, दाल, आलू, मसाला, प्याज दिया गया। उन्होंने बिरहोरों को आगे भी आवश्यक मदद करने का भरोसा दिया। मौके पर पंसस संदीप गुड़िया, अनिल महतो आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.