मानस कार्यपालक निदेशक का पदभार ग्रहण करने भिलाई रवाना
सेल गुवा महाप्रबंधक मानस विश्वास रविवार को गुवा से कोलकाता होते हुए राउघाट भिलाई में कार्यपालक निदेशक का पदभार ग्रहण करने के लिए रवाना हो गए।
By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Nov 2018 07:16 PM (IST)Updated: Sun, 18 Nov 2018 07:16 PM (IST)
संवाद सूत्र, गुवा : सेल गुवा महाप्रबंधक मानस विश्वास रविवार को गुवा से कोलकाता होते हुए राउघाट भिलाई में कार्यपालक निदेशक का पदभार ग्रहण करने के लिए रवाना हो गए। मानस विश्वास के कार्यपालक निदेशक बनने से लोगों में हर्ष है। क्षेत्र के लोगों ने उन्हें तहे दिल से पदोन्नति के लिए बधाई दी है। इसी बधाई कार्यक्रम के तहत सेल के पदाधिकारियों के द्वारा उनके पदोन्नति पर गुवा क्लब में बधाई पार्टी का आयोजन किया गया। विश्वास ने महाप्रबंधक खान के रूप में 20 फरवरी 2016 को गुवा लौह अयस्क खान का पदभार संभाला था। उनके समय में गुवा अयस्क खान ने विगत 3 वर्षों में उत्पादन एवं डिस्पैच में कई नए कीर्तिमान स्थापित किए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें