बड़ाजामदा में घरों में मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
बड़ाजामदा एवं ओडिशा बॉर्डर के पास जन्माष्टमी धार्मिक आस्था के साथ मनाई जा रही है। सभी घरों में जन्माष्टमी की सजावट की गई है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Aug 2020 08:20 PM (IST)Updated: Wed, 12 Aug 2020 06:15 AM (IST)
जासं, चाईबासा : बड़ाजामदा एवं ओडिशा बॉर्डर के पास जन्माष्टमी धार्मिक आस्था के साथ मनाई जा रही है। सभी घरों में जन्माष्टमी की सजावट की गई है। यूं तो कोरोना वायरस महामारी के चलते कहीं पर कार्यक्रम नहीं हुआ मगर घरों में लोगों ने पूरे भक्तिभाव से श्रीकृष्ण के जन्मदिन को मनाया। बड़ाजामदा में इस पर्व को लेकर लोगों ने सुबह से उपवास रखा। रात 12 बजे श्रीकृष्ण के जन्म लेने के बाद प्रसाद का सेवन कर व्रत तोड़ा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें