मनोहरपुर के नरसिंह आश्रम में नवदुर्गा मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा आरंभ
मनोहरपुर के संत नरसिंह आश्रम परिसर में नवदुर्गा मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शनिवार को शुभारम्भ हुआ। प्रखंड के श्रद्धालुओं ने कोयल नदी के तट पर कलश लेकर पूरे नगर का भ्रमण किया।जिसमें काफी संख्याओं में महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया।
संवाद सूत्र, मनोहरपुर : मनोहरपुर के संत नरसिंह आश्रम परिसर में नवदुर्गा मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शनिवार को शुभारम्भ हुआ। प्रखंड के श्रद्धालुओं ने कोयल नदी के तट पर कलश लेकर पूरे नगर का भ्रमण किया।जिसमें काफी संख्याओं में महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया। बनारस के पंडितों द्वारा नवदुर्गा का प्राण प्रतिष्ठा किया जा रहा है। वहीं मंदिर परिसर में भंडारा का भी आयोजन किया गया। भंडारा में ग्रामीणों ने प्रसाद भोग ग्रहण किया। वही विधायक जोबा मांझी ने भी मंदिर पहुचकर मॉ दुर्गा के समक्ष मत्था टेका। साथ ही मंदिर परिसर का भ्रमण किया। समिति की और से संध्या म़े भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया है।आयोजन को सफल बनाने में नागेश्वर राय, चंडीप्रसाद हरलालका, बंसत हरलालका, रजनीश साह, राकेश गुप्ता, संतोष गुप्ता, नीरज गुप्ता आदि का योगदान सराहनीय रहा।