सरकारी संपत्ति सुरक्षित रखना सभी दायित्व : एसडीपीओ
किरीबुरु एसडीपीओ डाक्टर हीरालाल रवि ने कहा कि जमीन के भीतर की संपत्ति सरकार की है। इसे सुरक्षित रखना हम सभी दायित्व है।
संवाद सूत्र, नोवामुंडी : किरीबुरु एसडीपीओ डाक्टर हीरालाल रवि ने कहा कि जमीन के भीतर की संपत्ति सरकार की है। इसे सुरक्षित रखना हम सभी दायित्व है। इसमें मुंडा, मुखिया और वार्ड मेंबरों के सहयोग की जरूरत है। वे शुक्रवार को बड़ाजामदा थाना परिसर में आयोजित बैठक में मुंडा और मुखियाओं को जानकारी दे रहे थे। बताया कि दुनिया में 135 लाख लोग और भारत देश में डेढ़ लाख लोगों की दुर्घटना से असमय मौत हो रही है। इस तरह से देखा जाए तो दुर्घटना से हो रही मौत के मामले में भारत देश दूसरे स्थान पर है। इसमें से सबसे अधिक सड़क दुर्घटना से लोगों की मौत हो रही है। सरकार कोई भी कानून बनती है तो सिर्फ हमारे लिए। इसी को लेकर 2019 को नया कानून लागू हुआ है। बच्चों को बाइक चलाने से रोकें। यदि नाबालिग बाइक चलाते पकड़े जाते हैं तो बाप-बेटे को जेल भेजने का प्रावधान है। बेटे को रिमांड होम भेजा जाएगा। पिता के लाइसेंस को तत्काल रद कर दिया जाएगा। 25 हजार रुपये जुर्माना भी भरना होगा। इस तरह से बच्चे का कैरियर भी खत्म हो जाएगा। हाल ही के दिन ओडिशा से बाइक व डीजल चोर झारखंड क्षेत्र में आकर घटना को अंजाम देते थे। उन्हें चिन्हित कर जेल भेजने के बाद बाइक और डीजल चोरी बंद हो चुकी है। बताया कि अशिक्षा लोगों की प्रमुख समस्या है। बैठक में किरीबुरु इंस्पेक्टर बीरेंद्र एक्का,ओपी प्रभारी शोभनाथ सोरेन,मुखिया राजा तिर्की,उप मुखिया ओम प्रकाश सिंह,मुंडा मुकेश बोबोंगा,मुंडा नरेश चंपिया,मुंडा बिक्रम चंपिया आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।