रायडीह में विधि जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन
संवाद सूत्र, मनोहरपुर : प्रखंड के रायडीह पंचायत भवन में शनिवार को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Sep 2018 12:09 AM (IST)Updated: Sun, 23 Sep 2018 12:09 AM (IST)
संवाद सूत्र, मनोहरपुर : प्रखंड के रायडीह पंचायत भवन में शनिवार को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। पंचायत प्रतिनिधियों के साथ-साथ ग्रामीणों को मजदूर निबंधन, मानव तस्करी, न्यूनतम मजदूरी सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। पीएलवी अतेन सुरीन ने ग्रामीणों को विधिक जानकारी दी। जिसमें असंगठित मजदूरों के लाभ एवं हानि, मजदूर निबंधन, मानव तस्करी, न्यूनतम मजदूरी, चाईल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, पुलिस हेल्पलाइन नंबर 100, एम्बुलेंस नंबर आदि की जानकारी दी। साथ ही बच्चों के संरक्षण की भी जानकारी दी। मौके पर पंचायत के सभी गांव के ग्रामीण मुंडा, पंचायत समिति सदस्या, वार्ड सदस्या एवं ग्रामीण उपस्थित थे। शिविर में काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें