गांव को निकली लोसोदिकी की वृद्धा लापता
अपने गांव जाने के लिए निकली एक वृद्ध रास्ते में ही कहीं लापता हो गई। यह वृद्धा बसंती देवी खरसावां के लोसोदिकी गांव की रहने वाली है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 20 Jan 2020 11:18 PM (IST)Updated: Mon, 20 Jan 2020 11:18 PM (IST)
जासं, चक्रधरपुर : अपने गांव जाने के लिए निकली एक वृद्ध रास्ते में ही कहीं लापता हो गई। यह वृद्धा बसंती देवी खरसावां के लोसोदिकी गांव की रहने वाली है। जानकारी के मुताबिक वृद्धा बंदगांव प्रखंड के कराईकेला पंचायत अंतर्गत गोपालपुर गांव में रजनीकांत प्रधान के घर आई थी। वृद्धा का दिमागी संतुलन ठीक नहीं है। रविवार को वह अपने गांव लोसोदिकी जाने के लिए निकली। लेकिन घर वापस जाने के क्रम में कहीं पर खो गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें