Move to Jagran APP

पश्चिमी व पूर्वी सिंहभूम के पांच एकलव्य विद्यालयों का शिलान्यास 3 व 4 को

जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा झारखंड में एकलव्य माडल आवासीय विद्यालयों की आधारशिला रखेंगे। इसकी शुरुआत 3 व 4 जुलाई को पश्चिम सिंहभूम व पूर्वी सिंहभूम से करेंगे।

By JagranEdited By: Published: Thu, 01 Jul 2021 07:46 PM (IST)Updated: Thu, 01 Jul 2021 07:46 PM (IST)
पश्चिमी व पूर्वी सिंहभूम के पांच एकलव्य विद्यालयों का शिलान्यास 3 व 4 को
पश्चिमी व पूर्वी सिंहभूम के पांच एकलव्य विद्यालयों का शिलान्यास 3 व 4 को

जागरण संवाददाता, चाईबासा : जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा झारखंड में एकलव्य माडल आवासीय विद्यालयों की आधारशिला रखेंगे। इसकी शुरुआत 3 व 4 जुलाई को पश्चिम सिंहभूम व पूर्वी सिंहभूम से करेंगे। यह जानकारी पश्चिम सिंहभूम भाजपा जिलाध्यक्ष विपिन पुरती ने दी है। उन्होंने बताया कि मुंडा 3 जुलाई को सरायकेला- खरसावां के राजनगर प्रखंड के खैरबानी में सुबह 11 बजे आधारशिला रखेंगे। उसी दिन दोपहर 3 बजे पश्चिम सिंहभूम जिला अंतर्गत हाटगम्हरिया प्रखंड के सियालजोड़ी गांव में एवं मझगांव प्रखंड के हल्दिया गांव में अपराह्न 4 बजे एकलव्य विद्यालय की आधारशिला रखेंगे। 4 जुलाई को पूर्वी सिंहभूम के गुड़ाबांधा प्रखंड के हतीआपता गांव में दोपहर 12.30 बजे एवं धालभूमगढ़ के घोरधुआं में दोपहर 3.30 बजे एकलव्य विद्यालय की आधारशिला रखेंगे। जिलाध्यक्ष विपिन पुरती ने बताया कि एकलव्य स्कूलों की शुरुआत 1997-98 में अनुसूचित जनजाति छात्रों (कक्षा 6 से 12 वीं) के लिए प्राथमिक से लेकर 12वीं स्तर की शिक्षा प्रदान करने के लिए शुरू किया गया था। इसके पीछे उद्देश्य यह था कि उन्हें सर्वश्रेष्ठ तक पहुंचने में सक्षम बनाया जा सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने इसे और बेहतर बनाने के लिए 2018-19 के केंद्रीय बजट में घोषणा की कि 50 प्रतिशत से अधिक एसटी आबादी और कम से कम 20,000 आदिवासी व्यक्तियों वाले प्रत्येक ब्लाक में एकलव्य माडल आवासीय विद्यालय होगा। सरकार ने देश भर में 452 नए स्कूल स्थापित करने का निर्णय लिया है। नवोदय विद्यालय की तर्ज पर एकलव्य स्कूलों को सेंटर आफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके तहत राज्य में एक पहचाने गए व्यक्तिगत खेल और एक समूह के खेल के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी। खेल के लिए इन सीओई में भारतीय खेल प्राधिकरण के मानदंडों के अनुसार अत्याधुनिक प्रशिक्षण, विशेष प्रशिक्षण, बोर्डिंग और ठहरने की सुविधा, खेल किट, खेल उपकरण, प्रतियोगिता प्रदर्शन, बीमा, चिकित्सा व्यय आदि के साथ-साथ अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होगी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.