Move to Jagran APP

सामाजिक कार्यकर्ता करण व पत्नी का नाम मतदाता सूची से गायब

सामाजिक कार्यकर्ता करण महतो व उनकी पत्नी संजू कुमारी महतो का नाम मतदाता सूची से गायब है। नगर परिषद चुनाव के ठीक पहले हुई इस गड़बड़ी से करण महतो का परिवार सकते में है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 08 Apr 2020 10:14 PM (IST)Updated: Wed, 08 Apr 2020 10:14 PM (IST)
सामाजिक कार्यकर्ता करण व पत्नी का नाम मतदाता सूची से गायब
सामाजिक कार्यकर्ता करण व पत्नी का नाम मतदाता सूची से गायब

जासं, चक्रधरपुर : सामाजिक कार्यकर्ता करण महतो व उनकी पत्नी संजू कुमारी महतो का नाम मतदाता सूची से गायब है। नगर परिषद चुनाव के ठीक पहले हुई इस गड़बड़ी से करण महतो का परिवार सकते में है। उन्होंने इस गड़बड़ी के पीछे अपने राजनीतिक विरोधियों द्वारा साजिश रचने का आरोप लगाया है। बुधवार को रिटायर्ड कॉलोनी स्थित अपने आवास में प्रेसवार्ता कर उन्होंने पूरे मामले की जानकारी देते हुए चुनाव आयोग से न्याय की गुहार लगाई है। इससे पूर्व 2015 के नगर परिषद चुनाव के समय भी हुई थी। उस वक्त उनका नाम दूसरे वार्ड में चला गया था। करण ने बताया कि पिछले साल हुए लोस व विस चुनाव में उन्होंने वार्ड संख्या-17 के मतदाता के रूप में मताधिकार का प्रयोग किया था। लेकिन नाम नहीं दिख रहा है। इससे न केवल व चुनाव लड़ने से वंचित हो जाएंगे बल्कि मत का भी प्रयोग नहीं कर पाएंगे। इस बार महिला आरक्षित होने के कारण उनकी पत्नी संजू महतो चुनाव मैदान में उतरती जबकि स्वंय वह उपाध्यक्ष पद पर किस्मत आजमाते। 2015 के समय हुई गड़बड़ी के बाद उन्होंने अपने करीबी मित्र विनय बर्मन को मैदान में उतारा था। जिसमें उन्होंने जीत दर्ज की थी। बताया कि वह पिछले दस साल से चुनाव की तैयारी में थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.