जॉयन्ट्स ग्रुप ने पुलिसवालों के बीच बांटे मास्क
जायन्ट्स ग्रुप ऑफ चाईबासा द्वारा कोरोना महामारी से बचाओ के मद्देनजर सदर थाना में थाना प्रभारी निरंजन तिवारी एवं मुफ्फसिल थाना में थाना प्रभारी आशुतोष को झारखंड पुलिस प्रशासन के लिए मास्क का वितरण किया गया।
जासं, चाईबासा : जायन्ट्स ग्रुप ऑफ चाईबासा द्वारा कोरोना महामारी से बचाओ के मद्देनजर सदर थाना में थाना प्रभारी निरंजन तिवारी एवं मुफ्फसिल थाना में थाना प्रभारी आशुतोष को झारखंड पुलिस प्रशासन के लिए मास्क का वितरण किया गया। यह मास्क विशेष रूप से झारखंड पुलिस प्रशासन को कोरोना वायरस से बचाव के लिए प्रदान किया गया है। इन दिनों चाईबासा एवं आसपास के इलाके में यह महामारी काफी तेजी से फैल रही है। जिलेवासियों की सेवा के लिए पश्चिमी सिंहभूम पुलिस सदैव तत्पर होकर लोगों को इस वायरस से बचाव के लिए दिन रात निर्बाध रूप से कार्यरत है। इस महामारी से पुलिसकर्मियों को बचाव हेतु जायन्ट्स ग्रुप ऑफ चाईबासा ने पुलिसकर्मियों के बीच मास्क बांट कर अपनी ओर से यह छोटा सा प्रयास किया है। कार्यक्रम में जायन्ट्स ग्रुप के अध्यक्ष आफताब आलम, सुमित कुमार, विष्णु भूत, विवेक दोदराजका, विवेक सिन्हा, पंकज कुमार सिंह, मुकेश कालिदी, केशव प्रसाद, शहनवाज आलम, मो. तस्लीम, नीरज सिन्हा व इरशाद आदि उपस्थित थे।