नौ साल के बाद प्रोवीसी को मिला आवास
जागरण संवाददाता, चाईबासा : स्थापना के नौवीं वर्षगांठ मनाने जा रहे कोल्हान विश्वविद्यालय में लंबे
By JagranEdited By: Published: Sun, 06 Aug 2017 12:20 AM (IST)Updated: Sun, 06 Aug 2017 12:20 AM (IST)
जागरण संवाददाता, चाईबासा : स्थापना के नौवीं वर्षगांठ मनाने जा रहे कोल्हान विश्वविद्यालय में लंबे इंतजार के बाद प्रतिकुलपति के लिए आवास आवंटन हुआ है। कोल्हान विवि के दो पूर्व प्रतिकुलपति के लिए अस्थाई तौर पर एक कमरा दिया गया था। वहीं वर्तमान प्रतिकुलपति डॉ. रणजीत कुमार ¨सह किराये की मकान लेकर रह रहे थे। कुलपति के निर्देश पर खाली पड़े आवास की मरम्मत की प्रक्रिया पूरी कराकर प्रतिकुलपति के लिए आवास आवंटन कराया गया। शनिवार को प्रतिकुलपति ने नव आवंटित आवास में पूजा अर्चना कर गृह प्रवेश किया। इस दौरान कुलपति प्रो. डॉ. शुक्ला माहांती सहित पूरा विवि परिवार उपस्थित था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें