60 प्रशिक्षुओं को भेजा आर्मी बहाली में रांची
कोल्हान नितिर तुरतुंग के तत्वावधान में क्रमश चाईबासा के टाटा कॉलेज मैदान और चक्रधरपुर के पोडा़हाट स्टेडियम में पिछले कई हफ्तों से रांची में आयोजित होने वाले सेना भर्ती रैली (ट्रेड) की निश्शुल्क तैयारी प्रशिक्षित-प्रशिक्षुओं के देखरेख में लगातार कराई जा रही है..
जासं, चक्रधरपुर : कोल्हान नितिर तुरतुंग के तत्वावधान में क्रमश: चाईबासा के टाटा कॉलेज मैदान और चक्रधरपुर के पोडा़हाट स्टेडियम में पिछले कई हफ्तों से रांची में आयोजित होने वाले सेना भर्ती रैली (ट्रेड) की निश्शुल्क तैयारी प्रशिक्षित-प्रशिक्षुओं के देखरेख में लगातार कराई जा रही है। रैली के दौरान आवश्यक सभी बारीकियों/दस्तावेजों के बारे में जानकारी दी जा रही है। तत्काल में कोविड-19 फ्री सर्टिफिकेट जो मात्र 48 घंटे ही मान्य है, को बनवाने में कोल्हान नितिर तुरतुंग के सक्रिय सदस्यों द्वारा काफी मेहनत के बाद बनवाया गया। 14 मार्च को निबंधित चाईबासा के चार, गोईलकेरा के तीन, बंदगांव के दो व चक्रधरपुर के-51 प्रशिक्षुओं को शामिल होना है। तुरतुंग द्वारा प्रशिक्षु-छात्रों को सही सलामत निर्धारित रैली आयोजन स्थान तक निर्धारित समय से पहले पहुंचाने के लिए एक बस का इंतजाम किया गया। मौके पर मौजूद प्रशिक्षक दया सागर केराई, राम कोडा़ह, केएनटी के सिगराय बोदरा, अन्नंत कुमार हेम्ब्रोम, मार्स मानुएल बोदरा, अंजन सामड ने सभी 60 नौजवान को रैली आयोजन स्थल के लिए विदा कर दिया गया। होमगार्ड जवानों ने विधायक को सुनाया अपना दर्द : झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन की पश्चिम सिंहभूम जिला कमेटी ने शनिवार को चाईबासा विधायक दीपक बिरुवा से सरनाडीह में मिला। प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को ज्ञापन सौंपते हुए बिहार राज्य की तर्ज पर झारखंड के होमगार्ड जवानों को भी सभी लाभ यथा प्रति दिवस 774 रुपये, कर्मचारी भविष्य निधि, नियमित ड्यूटी, सेवानिवृत्ति के बाद एकमुश्त राशि का भुगतान दिलाने का आग्रह किया। इस बाबत विधायक ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाएंगे। साथ ही विधानसभा में होमगार्ड जवानों का मामला को उठाएंगे। साथ ही बिहार की तर्ज पर होमगार्ड जवानों को सुविधा दिलाने की मांग करेंगे।