पुलिस के पहरे में हो रहा नक्सली जोसेफ का इलाज
नक्सली संगठन से जुड़े सांगाजाटा निवासी 40 वर्षीय जोसेफ अंगरिया को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उसे शनिवार शाम को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।
जासं, चाईबासा : नक्सली संगठन से जुड़े सांगाजाटा निवासी 40 वर्षीय जोसेफ अंगरिया को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उसे शनिवार शाम को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार जोसेफ कई सालों से नक्सली गतिविधियों में लिप्त है। इधर, परिवार वालों की मानें तो जोसेफ पिछले करीब तीन सप्ताह से बीमार चल रहा था। इसकी सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस ने हिरासत में लेकर शनिवार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। इस मामले में पुलिस कुछ नहीं बता रही है। पुलिस के पहरे में उसका इलाज चल रहा है। वह गंभीर हालत में है। जोसेफ अंगरिया का हाथ, पैर एवं चेहरा फूला हुआ है। शाम को सदर एसडीपीओ अमर कुमार पांडेय मरीज का हाल लेने के लिए दल बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे थे।