कराईकेला और बंदगांव में दो को करेंगे जनसभा
जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : कोल्हान प्रमंडल में झामुमो के झारखंड संघर्ष यात्रा के छह दिवसीय कार्यक्रम के दौरान दो अक्टूबर को पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आगमन होगा।
जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : कोल्हान प्रमंडल में झामुमो के झारखंड संघर्ष यात्रा के छह दिवसीय कार्यक्रम के दौरान दो अक्टूबर को पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आगमन होगा। जानकारी के मुताबिक सोनुवा में जनसभा के बाद एक अक्टूबर की रात को पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन चक्रधरपुर के रेलवे आफिसर्स क्लब में ठहरेंगे। यहां से दो अक्टूबर को सुबह 10 बजे प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित बिरसा स्मारक को निकलेंगे। यहां आदिवासी मित्र मंडल द्वारा उनका पारंपारिक रूप से स्वागत किया जाएगा। तत्पश्चात पुराना बस्ती जाएंगे। साढ़े 10 बजे महिला मोर्चा के साथ गर्ल्स हॉस्टल का दौरा करेंगे। छात्राओं एवं शिक्षिकाओं से वार्ता करेंगे। इसके बाद कराईकेला के लिए प्रस्थान करेंगे। साढ़े 11 बजे कराईकेला में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। कराईकेला से एक बजे नकटी के लिए प्रस्थान करेंगे। नकटी में शहीद मछुवा गागराई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देंगे। डेढ़ बजे बंदगांव के लिए प्रस्थान करेंगे। जारी कार्यक्रम के मुताबिक पौने तीन बजे बंदगांव में शहीद लाल ¨सह मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के बाद चार बजे लोम्बई मोड़ जाएंगे और भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद लोम्बई मोड़ से ही रांची के लिए प्रस्थान करेंगे।