नकटी में झामुमो नेता की माता का देहांत, शोक में क्षेत्र
झामुमो पार्टी के केंद्रीय सदस्य। मिथुन गागराई की माता मितमा गगराई (75) की मौत बीमारी से हो गई। उसकी मौत की खबर पाकर झामुमो के विधायक सुखराम उरांव के पुत्र सनी उरांव जिला सचिव सोना देवगम झामुमो जिलाध्यक्ष भुवनेश्वर महतोप्रखंड अध्यक्ष दोराय जोंको कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय सामड अविनाश पूर्ति अरूप चटर्जी रंजीत मंडलतारा कांत सिजूई अविनाश पूर्ति सिगराय जोंकों बबलू खान झारखंड आंदोलनकारी श्याम गागराई समेत काफी लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
संवाद सूत्र, बंदगांव : झामुमो पार्टी के केंद्रीय सदस्य। मिथुन गागराई की माता मितमा गगराई (75) की मौत बीमारी से हो गई। उसकी मौत की खबर पाकर झामुमो के विधायक सुखराम उरांव के पुत्र सनी उरांव, जिला सचिव सोना देवगम, झामुमो जिलाध्यक्ष भुवनेश्वर महतो,प्रखंड अध्यक्ष दोराय जोंको, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय सामड, अविनाश पूर्ति, अरूप चटर्जी, रंजीत मंडल,तारा कांत सिजूई, अविनाश पूर्ति, सिगराय जोंकों ,बबलू खान, झारखंड आंदोलनकारी, श्याम गागराई समेत काफी लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर झारखंड आंदोलनकारी श्याम गागराई ने कहा कि झामुमो के केंद्रीय केंद्रीय सदस्य मिथुन गागराई की माता नितमा गागराई काफी लोकप्रिय समाजसेवी थीं। उनके सहयोग से काफी गरीब लोगों का भला हुआ है। उन्होंने कहा उनकी कमी सदा ही रहेगी। उनके प्रयास से ही नकटी गांव में। गरीबों के बीच कंबल, साड़ी का वितरण तथा गरीब बच्चों को पढ़ने के लिए किताबें आदि उपलब्ध कराया जाता था। उन्होंने कहा उनकी मौत से नकटी के गांव ग्राम वासियों में गहरा सदमा लगा है। उसकी मौत की खबर पाकर नकटी गांव समेत पश्चिमी सिंहभूम के सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।