झारखंड के चाईबासा में सीएम रघुवर दास का ऐलान, अब दिउरी को भी मानदेय
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने घोषणा की है कि मानकी-मुंडा और डाकुवा की तरह अब दिउरी (आदिवासी पुजारियों) को भी मानदेय मिलेगा।
चाईबासा (पश्चिमी सिंहभूम), जेएनएन। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने घोषणा की है कि मानकी-मुंडा और डाकुवा की तरह अब दिउरी (आदिवासी पुजारियों) को भी मानदेय मिलेगा। दिउरी को हर महीने एक हजार रुपये बतौर मानदेय सितंबर महीने से मिलने लगेंगे।
मुख्यमंत्री शुक्रवार को चाईबासा के टाटा कॉलेज परिसर में उज्ज्वला दीदी के कोल्हान प्रमंडलीय सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने मानकी-मुंडा की पुरानी मांग को पूरा करने का भी ऐलान किया और कहा कि जल्द मानकी-मुंडा को चाईबासा में भवन सौंप दिया जाएगा। सभी मानकी-मुंडा यही से अपना कामकाज निपटा सकेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार आदिवासियों -मूलवासियों की जिंदगी में उजाला लाने के लिए कृतसंकलिप्त है और तमाम छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
झारखण्ड देश का पहला राज्य है जो प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेंडर के साथ चूल्हा मुफ़्त देता है।
और आज से..दूसरे सिलेंडर का रिफिल भी मुफ़्त ।
काम किया है ...और करेंगे।@narendramodi @AmitShah @JPNadda @OmMathur_bjp @dpradhanbjp pic.twitter.com/eHDbWDvhrW — Raghubar Das (@dasraghubar) August 23, 2019
जन्माष्टमी पर पूरा किया रक्षाबंधन पर किया वादा
दास ने कहा कि उन्होंने रक्षाबंधन पर उन्होंने वादा किया था कि उज्ज्वला योजना के तहत दूसरा गैस सिलेंडर भी सरकार रिफिल कराएगी और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर वादा पूरा किया। आज से डीबीटी के माध्यम से दूसरा गैस सिलेंडर रिफिल कराने के लिए खाते में पैसा जाना शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार मां-बहनों को समर्पित है। मां-बहनें खेत-पशु के साथ घर भी संभालती हैं। उन्हें रसोई घर में तकलीफ न हो इसके लिए गैस सिलेंडर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड की तिजोरी से झारखंड की महिलाओं और गरीबों की जिंदगी बेहतर करने पर काम हो रहा है। पहले यह नहीं होता था।
सभी प्रखंडों में रेडी टू ईट प्लांट
मुख्यमंत्री ने कहा कि सूबे के सभी 262 प्रखंडों में रेडी टू ईट प्लांट लगेगा। सखी मंडल यहां पोषाहार का निर्माण करेगी और इसकी आपूर्ति सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा। इससे महिलाएं आर्थिक रूप से सबल होंगी। इसके पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत रामगढ़ हो गई है।
आज चाईबासा में डिस्ट्रिक्ट माइनिंग फंड से 23 योजनाओं चल रही हैं। पहले यहां के लोग लाल पानी पीने को मजबूर थे लेकिन अब शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।
आज जुबली पार्क चाईबासा की शान बढ़ा रहा है, मेडिकल कॉलेज का निर्माण हो रहा है। pic.twitter.com/jKJLSXcfBY — Raghubar Das (@dasraghubar) August 23, 2019
नोवामुंडी अस्पताल भी आयुष्मान योजना से जुड़ेगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी में संचालित टाटा स्टील का अस्पताल भी आयुष्मान भारत योजना से जुड़ेगा। इससे स्थानीय लोग योजना का लाभ आसानी से उठा सकेंगे।
जमीन हड़पने का दुष्प्रचार करने वाले जाएंगे जेल
मुख्यमंत्री ने लोगों का आह्रवान किया कि वे उनलोगों की सूची बनाकर प्रशासन को सौंपे जो यह दुष्प्रचार कर रहे हैं कि सरकार आदिवासियों की जमीन हड़प रही है। उनलोगों को खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।
चाईबासा की जनता से अपील है कि विकास विरोधी शक्तियों को चिन्हित कर उन्हें प्रशासन को सौंपे। सालों से इन विकास विरोधी शक्तियों ने गरीब आदिवासों को सिर्फ वोटबैंक बनाकर रखा है। इन्हें सबक जरुर सिखाएं। pic.twitter.com/PxEypZGJiZ— Raghubar Das (@dasraghubar) August 23, 2019