Move to Jagran APP

नशे में धुत होकर रात 12.30 बजे महिला पुलिस बैरक में घुसा सिपाही

नशे में धुत होकर सोमवार की रात करीब 12.30 बजे चाईबासा पुलिस लाइन स्थित महिला पुलिस बैरक में घुसे एक सिपाही को सदर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 26 Nov 2019 08:24 PM (IST)Updated: Wed, 27 Nov 2019 06:19 AM (IST)
नशे में धुत होकर रात 12.30 बजे महिला पुलिस बैरक में घुसा सिपाही
नशे में धुत होकर रात 12.30 बजे महिला पुलिस बैरक में घुसा सिपाही

जागरण संवाददाता, चाईबासा : नशे में धुत होकर सोमवार की रात करीब 12.30 बजे चाईबासा पुलिस लाइन स्थित महिला पुलिस बैरक में घुसे एक सिपाही को सदर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपित सिपाही का नाम जयराम कुमार (39) है। वर्तमान में वो रांची जिला बल में पदस्थापित है। पहले चाईबासा में कार्यरत था। सोमवार को जयराम अपने निजी काम से चाईबासा आया था। रात में पुलिस लाइन में रुका था। मध्यरात्रि में 12.30 बजे वो महिला पुलिस बैरक में घुस गया और महिला पुलिसकर्मी से छेड़खानी करने लगा। यह देख सभी महिला पुलिसकर्मी उठ गईं और उसे पकड़कर रात में ही सदर थाने के हवाले कर दिया। वो पूरी तरह नशे में था। सदर थाना प्रभारी निरंजन तिवारी ने बताया कि जयराम मूलरूप से बिहार के नवादा जिले का रहने वाला है। एक महिला पुलिसकर्मी के बयान पर उसके खिलाफ सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। महिला बैरक में घुसने की वजह पूछने पर वो कोई जवाब नहीं दे पाया। उसके खिलाफ छेड़खानी व अवैध तरीके से महिला बैरेक में प्रवेश करने का मामला दर्ज कर मंगलवार को जेल भेज दिया गया है। वो पहले चाईबासा में तैनात रह चुका है। इधर, इस घटना से महिला पुलिसकर्मियों ने आक्रोश जताया है। इनका कहना है कि पुलिस लाइन के अंदर बैरक में 150 से ज्यादा महिला पुलिसकर्मी रहती हैं। आरोपित सिपाही पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.