Move to Jagran APP

एकात्म मानववाद, भारतीय राजनीति के लिए एक अमूल्य धरोहर पंडित दीनदयाल'' : सत्यव्रत पंडा

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को केंदुझर जिला के बड़बिल नगर में नगर भाजपा ने समर्पण दिवस मनाया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 11 Feb 2021 08:19 PM (IST)Updated: Thu, 11 Feb 2021 08:19 PM (IST)
एकात्म मानववाद, भारतीय राजनीति के लिए एक अमूल्य धरोहर पंडित दीनदयाल'' : सत्यव्रत पंडा
एकात्म मानववाद, भारतीय राजनीति के लिए एक अमूल्य धरोहर पंडित दीनदयाल'' : सत्यव्रत पंडा

संवाद सूत्र, बड़बिल : पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को केंदुझर जिला के बड़बिल नगर में नगर भाजपा ने समर्पण दिवस मनाया। बड़बिल ओएमएम कालोनी में स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वरूप भाजपा ओडिशा प्रदेश प्रवक्ता सत्यव्रत पंडा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक रचनात्मक लेखक, अनुभवी पत्रकार, निस्वार्थ सामाजिक कार्यकर्ता, देशभक्त राजनीतिज्ञ, दूरदर्शी अर्थशास्त्री और एक महान दार्शनिक थे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की एकात्म मानववाद भारतीय दर्शन का एक एकीकृत रूप है और सही मायने में भारतीय दर्शन के प्रतिफल है। हजारों वर्षों से विभिन्न दर्शन एवं वैज्ञानिक सोच के एक अद्वितीय दर्शन के रूप में एकात्म मानववाद दर्शन की अवधाराणा मानवीय मूल्यों के विकास और पहचान वासुदेव कुटुम्ब का सही प्रतिफल है। अद्वितीय, असाधारण और अभूतपूर्व राजनैतिक दर्शन जो पंडित दीनदयाल जी ने दिया है यह न केवल भारतीय दर्शन का बल्कि उन विभिन्न तुलनात्मक दर्शनों का भी परिणाम था जो दुनिया के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग समय पर प्रकाशित हुए हैं। कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश भाजपा पूर्व राज्य महासचिव और राज्य कार्यकारी सदस्य डा. मुरली मनोहर शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में वाजपेयी जी के कार्यकाल के दौरान एकात्म मानववाद का व्यावहारिक शुरू हो गया था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीनदयाल उपाध्याय के आदेशों का पालन करते हुए अंतिम लोगों तक, जो विभिन्न योजनाओं सामाजिक सुरक्षा, बिजली, आवास, शौचालय, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा से वंचित हैं, सभी सरकारी सुविधायें मुहैया कराने के लिए प्रयासरत है। मंडल अध्यक्ष ब्रजकिशोर साहू की अध्यक्षता में आयोजित इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में राज्य परिषद सदस्य और जिला उपाध्यक्ष देवप्रसाद मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष स्वपना साहू, बड़बिल मंडल महासचिव गिरीश गोप, कोषाध्यक्ष जितेंद्र झा, संन्यासी माझी, ममता सिंह, मनी बालमुचू, पुतुल गोस्वामी, सुभाष लोहार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.