Move to Jagran APP

गुदड़ी के बुरुगुलीकेरा में झारखंड पुलिस ने फिर दिखाई मानवता

पश्चिमी सिंहभूम जिले के सुदूर और घोर नक्सल प्रभावित गुदड़ी थाना क्षेत्र में झारखंड पुलिस ने मानवता का उदाहरण प्रस्तुत किया। यहां बुरुगुलीकेरा गांव में एक गर्भवती महिला गांगी तोपनो प्रसव पीड़ा से तड़प रही थी।

By JagranEdited By: Published: Wed, 09 Sep 2020 07:50 PM (IST)Updated: Wed, 09 Sep 2020 07:50 PM (IST)
गुदड़ी के बुरुगुलीकेरा में झारखंड पुलिस ने फिर दिखाई मानवता
गुदड़ी के बुरुगुलीकेरा में झारखंड पुलिस ने फिर दिखाई मानवता

संवाद सूत्र, सोनुवा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के सुदूर और घोर नक्सल प्रभावित गुदड़ी थाना क्षेत्र में झारखंड पुलिस ने मानवता का उदाहरण प्रस्तुत किया। यहां बुरुगुलीकेरा गांव में एक गर्भवती महिला गांगी तोपनो प्रसव पीड़ा से तड़प रही थी। गांव तक जाने वाली सड़क की हालत काफी जर्जर होने से यहां एंबुलेंस पहुंचना भी संभव नहीं था। गर्भवती महिला के परिजनों ने बुरुगुलीकेरा गांव में स्थित पुलिस पिकेट पहुंचकर समस्या बताई। जिसके बाद पुलिस पिकेट के पदाधिकारी ने एएसपी सह चक्रधरपुर एसडीपीओ नाथू सिंह मीणा से संपर्क कर इस समस्या की जानकारी दी। एसडीपीओ के निर्देश पर तत्काल पुलिस पिकेट के वाहन से गर्भवती को सोनुवा अस्पताल पहुंचाया गया। बुरुगुलीकेरा पुलिस पिकेट में तैनात सेट 2 के राइटर ताराचांद महतो और एक झारखंड जगुआर के जवान ने महिला के परिजनों के साथ मिलकर पुलिस पिकेट के वाहन से गर्भवती को सोनुवा अस्पताल लाकर भर्ती कराया। बुरुगुलीकेरा पुलिस पिकेट में तैनात जवानों का मानवीय कार्य पूर्व में भी देखने को मिल चुका है। पिछले दिनों इसी गांव की एक गर्भवती महिला को बरसात के दौरान आधी रात को गांव से पुलिस पिकेट के जवानों ने चारपाई में ढोकर लोढाई के पास मुख्य सड़क तक पहुंचाया था और यहां से सोनुवा अस्पताल पहुंचाया था। इसके साथ ही सर्पदंश की शिकार एक महिला को भी पिछले दिनों रात के समय ही इलाज के लिए सोनुवा अस्पताल पहुंचाया था, जिससे उसकी जान बची।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.