Move to Jagran APP

हेमंत सरकार के पास गिनाने के लिए एक भी उपलब्धि नहीं : दीपक प्रकाश

कोल्हान में आपसी गुटबाजी का शिकार होकर पिछले विधानसभा चुनाव में पूरी तरह बिखर चुकी भारतीय जनता पार्टी को फिर से एकजुट करने के उद्देश्य से प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश अपने दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को चाईबासा पहुंचे।

By JagranEdited By: Published: Fri, 04 Dec 2020 07:43 PM (IST)Updated: Fri, 04 Dec 2020 07:43 PM (IST)
हेमंत सरकार के पास गिनाने के लिए एक भी उपलब्धि नहीं : दीपक प्रकाश
हेमंत सरकार के पास गिनाने के लिए एक भी उपलब्धि नहीं : दीपक प्रकाश

जागरण संवाददाता, चाईबासा : कोल्हान में आपसी गुटबाजी का शिकार होकर पिछले विधानसभा चुनाव में पूरी तरह बिखर चुकी भारतीय जनता पार्टी को फिर से एकजुट करने के उद्देश्य से प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश अपने दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को चाईबासा पहुंचे। यहां उन्होंने पश्चिमी सिंहभूम जिला भाजपा कार्यकारिणी समिति के साथ बैठक कर पार्टी को फिर से शिखर पर पहुंचाने के लिए पूरी ताकत के साथ धरातल पर काम करने का आह्वान किया। पत्रकारों से बातचीत में दीपक प्रकाश ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के एक साल के कार्यकाल पर सीधा प्रहार किया। कहा कि इस सरकार के पास अपने एक साल के कार्यकाल में विकास संबंधी एक भी उपलब्धि बताने के लिए नहीं है। झारखंड देश का पहला राज्य जहां साल भर से ट्रेजरी बंद

loksabha election banner

पूरे देश में झारखंड इकलौता राज्य हैं जहां एक साल से ट्रेजरी बंद है। विकास के लिए राशि की निकासी नहीं हो पा रही। सालभर में बजट का केवल 15 फीसद ही यह सरकार खर्च कर पाई है। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि सरकार अपने एक साल के विकास को किस मापदंड के आधार पर जनता को बताएगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य सरकार को आदिवासी, महिला, किसान और विकास विरोधी बताते हुए कहा कि कोरोना काल में केंद्र ने झारखंड राज्य को जो राशि प्रदान की थी, उसका कोई हिसाब-किताब नहीं मिल रहा है। झारखंड में कोरोना काल में हुआ बड़ा घोटाला

झारखंड में कोरोना काल में बड़ा घोटाला हुआ है। पश्चिमी सिंहभूम जिला अस्पताल में पीपीई किट व अन्य सामग्री की खरीद में हुई गड़बड़ी इसका एक उदाहरण है। राज्य के अन्य जिलों में भी इस तरह की गड़बड़ियां की गई हैं। इसकी गहन जांच जरूरी है। कोरोना काल में राज्य सरकार की उदासीनता नजर आ रही है।

बिचौलियों की बदौलत चल रही सरकार

कोल्हान के दो दिवसीय दौरे के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए दीपक प्रकाश ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि यह कोल्हान क्षेत्र जनसंघ के काल से ही हमारा कार्य क्षेत्र रहा है। भारतीय जनता पार्टी का जनाधार काफी बड़ा है उसे सहेजते हुए, कैसे और बड़ा बनाएं, इसके लिए हम सभी बैठकर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही इस निरंकुश, तानाशाह सरकार, भ्रष्टाचारियों को संरक्षण और बिचौलियों की बदौलत चलने वाली इस सरकार के खिलाफ हम लोग रूपरेखा तैयार करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.