पश्चिमी सिंहभूम में चार नए कोरोना पॉजिटिव
पश्चिमी सिंहभूम में शुक्रवार को चार नए कोरोना मरीज मिले हैं। इनमें दो गोईलकेरा व दो खूंटपानी प्रखंड के हैं।
जागरण संवाददाता, चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम में शुक्रवार को चार नए कोरोना मरीज मिले हैं। इनमें दो गोईलकेरा व दो खूंटपानी प्रखंड के हैं। जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल की लैब से रिपोर्ट मिलने के बाद उपायुक्त अरवा राजकमल ने इसकी पुष्टि की है। चारों प्रवासी मजदूर हैं। यह चेन्नई व मुंबई से विगत दिनों चाईबासा पहुंचे थे। रेड जोन से आने के कारण प्रशासन की ओर से सभी को अलग-अलग क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। साथ ही सभी के स्वाब का सैंपल कलेक्ट कर कोरोना जांच के लिए एमजीएम भेजा गया था। 12 जून की शाम रिपोर्ट में उक्त चारों प्रवासियों में कोरोना की पुष्टि होने के बाद चक्रधरपुर में बने कोविड-19 स्पेशल अस्पताल में इन्हें आइसोलेट कर दिया गया है। जिले में अभी तक 43 कोरोना पॉजिटिव केस आ चुके हैं। इनमें से 13 लोग स्वस्थ्य होने पर घर भेज दिए गए हैं।