25 को विश्वशांति वैदिक हवन यज्ञ का होगा आयोजन
रेलवे हाई स्कूल मैदान में 25 जनवरी को 151 कुंडीय विश्वशांति वैदिक हवन यज्ञ एवं विहंगम योग समारोह का आयोजन किया जाएगा।
By JagranEdited By: Published: Mon, 20 Jan 2020 11:15 PM (IST)Updated: Mon, 20 Jan 2020 11:15 PM (IST)
जासं, चक्रधरपुर : रेलवे हाई स्कूल मैदान में 25 जनवरी को 151 कुंडीय विश्वशांति वैदिक हवन यज्ञ एवं विहंगम योग समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के प्रमुख सह रेलवे के सीनियर सेक्शन इलेक्ट्रिक इंजीनियर सुजीत कुमार ने बताया कि समारोह में सुपूज्य संत प्रवर श्री विज्ञानदेव जी महाराज के पावन सान्निध्य में ध्यान साधन की जाएगी। वैदिक हवन यज्ञ द्वारा श्रेष्ठ मनोकामनाओं की पूर्ति एवं पर्यावरण शुद्धि की जाएगी। सुजीत कुमार ने बताया कि चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम विजय कुमार साहू, उपायुक्त अरवा राज कमल, विधायक सुखराम उरांव सहित अन्य प्रतिष्ठित लोगों को आमंत्रित किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें