किसानों के मुद्दे पर खेतों में उतरे भाजपाई
किसानों के धान खरीद की लंबित बकाया राशि समेत किसानों से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर भाजपा राज्यभर खेतों में उतरकर प्रदर्शन कर रही है।
संवाद सूत्र, सोनुवा : किसानों के धान खरीद की लंबित बकाया राशि समेत किसानों से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर भाजपा राज्यभर खेतों में उतरकर प्रदर्शन कर रही है। सोनुवा में भी भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता जेबी तुबिद और पूर्व विधायक गुरुचरण नायक के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खेतों में उतरकर किसानों के मुद्दों पर आवाज उठाते हुए राज्य सरकार की खिंचाई की। मौके पर भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनिल बोदरा, जिला मंत्री अमरेश प्रधान, सोनुवा प्रखंड अध्यक्ष केदार नायक, एसटी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रानी बांदिया, शिवा बोदरा, एसटी मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष मोरेन सिंह चाम्पिया, प्रखंड महामंत्री रुद्र नायक, इंटरनेट मीडिया प्रभारी अप्पू कपूर समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
------------------
मनोहरपुर में खेत में किया धरना-प्रदर्शन
संवाद सूत्र, मनोहरपुर : धान खरीद के भुगतान की मांग को लेकर भाजपा द्वारा पूर्व नियोजित राज्य स्तरीय धरना कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को मनोहरपुर प्रखंड भाजपा कमेटी के सदस्यों ने भी उंधन गांव स्थित एक खेत में धरना-प्रदर्शन किया। मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पार्टी नेताओं ने कहा कि सरकार ने पहले तो धान की खरीदी में लेटलतीफी की। उसके बाद खरीदे हुए धान का भुगतान न कर जता दिया कि वह किसान विरोधी सरकार है। नेताओं ने कहा कि सरकार द्वारा भुगतान नहीं होने से अन्य किसान बाजार में कम कीमत पर अपने धान को बेचने को मजबूर हैं। जिसे भाजपा कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। मौके पर बहनु तिर्की, प्रदीप मिश्रा, अवधेश भगत, सीमा मुंडारी, अमरेश विश्वकर्मा, अवनेश गुप्ता, इंद्र कुमार डागा, आशीष कुमार के अलावा अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।