ट्रांसपोर्टिंग विवाद में मुंडा समेत पांच पर प्राथमिकी दर्ज
जोड़ा थाना अंतर्गत बिलईपदा बस स्टैंड के समीप हुए विवाद को लेकर सियालजोड़ा गांव के मुंडा समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 04 Feb 2020 07:45 PM (IST)Updated: Wed, 05 Feb 2020 06:15 AM (IST)
संसू, नोवामुंडी : जोड़ा थाना अंतर्गत बिलईपदा बस स्टैंड के समीप हुए विवाद को लेकर सियालजोड़ा गांव के मुंडा समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। चमकपुर के आलेख कुमार बेहरा की लिखित शिकायत पर सियाल जोड़ा गांव के मुंडा मंगल मुंडा, देवझर पंचायत के पंचायत समिति सदस्य युधिष्टिर पोलेई, बिलेईपदा के गोपीनाथ गोप, ट्रक मालिक राधाकांत पंडा, जिदल स्टील पावर प्लांट कर्मचारी उमाकांत बारीक उर्फ टूनू के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अनुसंधान कर रही है। आलेख बारिक के अनुसार पांचों आरोपित उसके साथ मारपीट की नीयत से आए हुए थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें