झारखंड से भाजपा नेताओं के चयन पर जाहिर की खुशी
झारखंड के भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और कोडरमा के वर्तमान सासंद अन्नपूर्णा देवी को भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और समीर उरांव को अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने को लेकर मनोहरपुर और आनंदपुर के भाजपा सदस्यों ने खुशी जाहिर की है।
संवाद सूत्र, मनोहरपुर : झारखंड के भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और कोडरमा के वर्तमान सासंद अन्नपूर्णा देवी को भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और समीर उरांव को अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने को लेकर मनोहरपुर और आनंदपुर के भाजपा सदस्यों ने खुशी जाहिर की है। भाजपा सदस्य उमेश रवानी का कहना है कि बीजेपी झारखंड में पहले से बेहतर काम कर पाएगी। प्रखंड महामंत्री सूरज साहू ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के बीजेपी टीम में झारखंड के नेताओं को लेने से बीजेपी कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार होगा। बीजेपी सदस्य कन्हैया सिंहदेव ने कहा कि बीजेपी की प्रदेश टीम मजबूत होगी। प्रवीर दास ने भी खुशी प्रगट की है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी नई टीम का शनिवार को ऐलान किया था। इसमें विभिन्न राज्यों के भाजपा नेताओं को हिस्सेदारी मिली है। भाजपा की यह घोषणा ऐसे वक्त में हुई जब बिहार के अलावा कई राज्यों में विधानसभा के उपचुनाव होने हैं। झारखंड में भी दो सीटों बेरमो और दुमका में विधानसभा का उपचुनाव होना है। बिहार के राधा मोहन सिंह भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। विधानसभा के अलावा लोकसभा का उपचुनाव विभिन्न राज्यों में होना है।