सेरसा स्टेडियम में डीआरएम करेंगे झंडोत्तोलन
कोरोना संक्रमण के मद्देनजर इस बार चक्रधरपुर रेल मंडल में 73वां गणतंत्र दिवस समारोह सादगी के साथ मनाया जाएगा। लोगों को फेस मास्क प्रयोग करने के साथ शारीरिक दूरी का पालन करना पड़ेगा।
जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : कोरोना संक्रमण के मद्देनजर इस बार चक्रधरपुर रेल मंडल में 73वां गणतंत्र दिवस समारोह सादगी के साथ मनाया जाएगा। लोगों को फेस मास्क प्रयोग करने के साथ शारीरिक दूरी का पालन करना पड़ेगा। रेल प्रशासन ने कोविड 19 के नियमों को ध्यान में रखते हुए गणतंत्र दिवस में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की सूची जारी कर दी है। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को सेरसा स्टेडियम में मनाया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि सह डीआरएम विजय कुमार साहू झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी देंगे। तदोपरांत डीआरएम परेड का निरीक्षण करेंगे। इस बार के परेड में आरपीएफ की एक कंपनी, कोरस कमांडोज की एक कंपनी, भारत स्काउट एंड गाइड, संत जान एंबुलेंस के कैडेट पारंपरिक ड्रेस पहन कर परेड करेंगे। परेड की सलामी लेने के बाद डीआरएम रेलकर्मियों को संबोधित करेंगे। समारोह के अंत में अवार्ड दिया जाएगा। कोविड 19 के कारण इस बार के समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की नहीं होगी प्रस्तुति। उसके स्थान में मंडल सांस्कृतिक संगठन के कलाकार देश भक्ती गीतों की प्रस्तुति देंगे। गणतंत्र दिवस कार्यक्रम की सूची :
सुबह 09:00 बजे सेरसा स्टेडियम के मैदान में रेलवे सुरक्षा बल, स्काउट एंड गाइड, सेंट जोन्स एंबुलेंस की टुकड़िया पक्तिबंध होंगे।
सुबह 09:03 बजे मुख्य अतिथि सह डीआरएम विजय कुमार साहू का आगमन।
सुबह 09:05 बजे डीआरएम करेंगे झंडोत्तोलन।
सुबह 09:10 बजे डीआरएम परेड का करेंगे निरीक्षण। टुकड़िया द्वारा राष्ट्रध्वज को सलामी देंगे
सुबह 09:20 बजे डीआरएम मंडल के रेलकर्मियों को संबोधित करेंगे ।
सुबह 09:30 बजे मंडल सांस्कृतिक संगठन के कलाकार देश भक्ति गीत की करेंगे प्रस्तुति।
सुबह 10: 00 बजे पुरस्कारों का वितरण करने के बाद समारोह समाप्त।