कमारहातु क्रॉस कंट्री दौड़ में सुनील पहले स्थान पर
चाईबासा : मागे पर्व के अवसर पर कमारहातु में शनिवार को छह किलोमीटर की क्रॉस कंट्री द
चाईबासा : मागे पर्व के अवसर पर कमारहातु में शनिवार को छह किलोमीटर की क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता आयोजित किया गया। इसमें धोलाडीह, राजनगर के सुनील सरदार ने 20 मिनट 17 सेकेंड का समय लेकर पहले स्थान पर रहे। बादुड़ी के चंद्रशेखर कारवां दूसरे और बानाबीर तांतनगर के अमित तोपनो तीसरा स्थान प्राप्त किया। इससे पहले फुटबॉलर त्रिलोचन तामसोय ने हरी झंडी दिखाकर एथलीटों को रवाना किया। मौके पर मुखिया लादू देवगम, पुलिस सार्जेंट रांदो देवगम, सीआइएसएफ के इंस्पेक्टर सोनाराम देवगम, आर्मी भीमसेन देवगम, रेलकर्मी धर्मेन्द्र देवगम, शिक्षक कृष्णा देवगम, सुरजा देवगम, ¨सगराय देवगम आदि उपस्थित थे। खेलकूद आयोजन समिति ने कमारहातु सड़क निर्माण होने के कारण क्रॉस कंट्री दौड़ नहीं कराने का निर्णय लिया था, लेकिन चाईबासा से बाहर के धावक आने से दौड़ का आयोजन किया गया।