जल्दा गांव में सहायिका के साथ दुष्कर्म का आरोपित सतारी गिरफ्तार
जल्दा गांव में सहायिका के साथ दुष्कर्म का आरोपित सतारी गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, चाईबासा : मुफ्फसिल थाना अंतर्गत जल्दा गांव में सहायिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी सतारी सवैंया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, पुलिस जांच में जल्दा गांव के मुंडा जुरिया सवैंया पर लगे आरोप गलत पाए गए। इस वजह से उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी। थाना प्रभारी दिग्विजय ¨सह ने बताया कि आरोपित सतारी सवैंया रिश्ते में शिकायतकर्ता सहायिका का देवर लगता है। सहायिका के पति का पिता और सतारी का पिता आपस में चचेरे भाई हैं। सतारी और सहायिका का करीब एक साल से आपस में प्रेम संबंध होने की बात पुलिस को पता चली है। एक बार सतारी सहायिका को अपने साथ लेकर गांव से भाग भी गया था। बाद में वापस लौटा था। जांच में यह बात भी सामने आई है कि सहायिका ने मुंडा पर पैसे लेने का झूठा आरोप लगाया था। सहायिका व उसके पति ने मात्र 200 रुपये केवल डाकुवा को गांव में बैठक की सूचना देने के लिए दिए थे। बैठक में सतारी व सहायिका को बराबर का दोषी पाए जाने के कारण कुछ जुर्माना जरूर लगाया गया था मगर इसका भुगतान दोनों पक्ष ने नहीं किया था। पूछताछ के क्रम में आरोपित सतारी ने गलती स्वीकारी है। शुक्रवार को ग्रामीण मुंडा के कहने पर समझौता दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने का प्रयास किया गया था। दूसरी ओर पीड़िता और उसका पति ने समझौता करने से इनकार दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया। साथ ही पीड़िता को मेडिकल जांच कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। विदित हो कि 3 फरवरी की रात्रि में आरोपी सतारी सवैंया ने सहायिका के साथ डरा-धमका कर जबरन दुष्कर्म किया था। मामले में 14 फरवरी को महिला थाना में शिकायत दर्ज करायी गयी थी।