Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019 : जनाक्रोश महारैली से कांग्रेस का सवाल:जब काम किया तो गली-गली क्‍यों दौड़ रहे सीएम Chaibasa News

Jharkhand Assembly Election 2019. पश्‍च‍िमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर से कांग्रेस ने कोल्‍हान में चुनावी अभियान का आगाज किया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने भाजपा पर जमकर हमला बोला।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Wed, 23 Oct 2019 02:07 PM (IST)Updated: Wed, 23 Oct 2019 03:03 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019 : जनाक्रोश महारैली से कांग्रेस का सवाल:जब काम किया तो गली-गली क्‍यों दौड़ रहे सीएम Chaibasa News
Jharkhand Assembly Election 2019 : जनाक्रोश महारैली से कांग्रेस का सवाल:जब काम किया तो गली-गली क्‍यों दौड़ रहे सीएम Chaibasa News

जगन्‍नाथपुर (पश्चिमी सिंहभूम), जेएनएन। पश्‍च‍िमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर से कांग्रेस ने कोल्‍हान में चुनावी अभियान का मंगलवार को आगाज किया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने भाजपा और इसके सरकार के मुखिया पर करारा हमला बोला और कहा कि अगर सरकार ने काम किया है तो मुख्‍यमंत्री को गली-गली दौड़ने की जरूरत क्‍यों पड़ रही है।

loksabha election banner

रस्सेल उच्च विद्यालय के मौलानगर मैदान में कांग्रेस की कोल्हान प्रमंडलस्तरीय जनाक्रोश महारैली को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी अध्यक्ष केशव ने कहा कि कोल्हान भाजपा सरकार ने कोल्‍हान की वन संपदाओं को लूटने का काम किया। पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि देश व राज्य की स्थिति बहुत गड़बड़ हो गई है। कांग्रेस की सरकार किसानों व नौजवानों के साथ थी। वर्तमान सरकार भाषण की सरकार है। उन्‍होंने कहा कि कोल्हान की धरती उलगुलान की धरती रही है। यह रैली राज्य की दिशा -दशा तय करेगी।  

डीसी ने ट्रांसफर कर दिए 570 करोड़ रुपये : स‍िंंकू

पूर्व मंत्री  चित्रसन सिंकु ने कहा कि हमारे दरवाजे पर चुनाव दस्तक दे चुका है। जनता को सतर्क हो जाने की जरूरत है। उन्‍होंने कहा कि यदि सूबे की भाजपा सरकार ने जनहित के काम किए हैं तो जन आशीर्वाद यात्रा कार्यक्रम के नाम पर सीएम गली-गली क्यों दौड़ रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि किसान आशीर्वाद योजना मात्र छलावा है। सरकार शिकारी बन कर जाल बिछा रही है और जनता को फांसने की कोशिश कर रही है। सिंकू ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ईमानदार नहीं है। डीएमएफटी फंड का 570 करोड़ रुपया कोल्हान से यहां के डीसी ने मुख्यमंत्री के पास ट्रांसफर कर दिया। यह जनता के हित व विकास का पैसा है। उन्‍होंने कहा कि पांच साल बीत गए कोल्‍हान की जनता को लाल पानी से मुक्ति नहीं मिली। 

 आदिवासी-मूलवासी  को अधिकार से वंचित कर रही सरकार: कोड़ा

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि  यह आक्रोश रैली जनता की मांग व आवाज है । भाजपा सरकार  आदिवासी मूलवासी को जमीन व उनके अधिकारों से वंचित कर रही है। मुंडा, मानकी, पाहन, प्रधान हमारे मालिक है और हमारे मालिक को अधिकारों से सरकार ने वंचित कर दिया। भारत में  सबसे कम मजदूरी झारखंड के मजदूरों को दी जा रही है। कोड़ा ने कहा कि पांच साल के बाद भी जेपीएससी परीक्षा का रिजल्ट सरकार नहीं दे पाई। यहां के लोगों के पास रोजगार नहीं है और  ठेकेदारी  दूसरे राज्य के ठेकेदारों को मिल रही है। उन्‍होंने कहा कि बालू का अधिकार पंचायत  को मिलना चाहिए। कहा कि कोल्हान ऐसी भूमि है जहां कभी अंग्रेज ने शासन नहीं किया।

रघुवर सरकार में नहीं हुआ जनता का भला : गीता कोड़ा

सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि कांग्रेस वह पार्टी है जो जनता के हर सुख-दुख में साथ चलती है। उन्‍होंने सवाल पूछा कि मुख्‍यमंत्री रघुवर दास जी बताए कि आपको जनता क्‍यों आशीर्वाद देगी। बच्चों से शिक्षा का  हक छीना और खदानों को बंद करवाकर लाखों जवानों को बेरोजगार कर दिया। गीता ने कहा कि यह सरकार हाथी उड़ा  कर लैंड बैंक के नाम से जमीन उड़ा ले जा रही है। पांच साल से सरकार झूठ की बुनियाद पर खड़ी है।

कांग्रेस ने किया झारखंड बनाने के ल‍िए त्‍याग : आलमगीर

कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि झारखंड अगल राज्‍य की आवाज कांग्रेस ने उठायी। कांग्रेस ने अपने अपने हितों का त्‍याग कर अलग झारखंड बनवाया। कहा कि 19 साल में न लोगों को पीने का शुद् धपानी मिला और न ही रोजगार। क्या इसी के लिए अलग राज्य बना। उन्‍होंने दावा किया सीएनटी -एसपीटी एक्ट में कांग्रेस के कारण संशोधन नहीं हो सका। आलम ने कहा कि  पारा शिक्षक,आंगनबाड़ी सेविका, पुलिसकर्मी सभी वर्तमान की सरकार की नीतियों से परेशान हैं। कांग्रेस की सरकार बनी तो सबकी समस्या का समाधान होगा।

कांग्रेस ने दिया वनवास‍ियों को  वनपट्टा : रामेश्‍वर उरांव

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि बतौर एसपी चार साल कोल्‍हान क्षेत्र में गांव-गांव घूमा हूं। तब गांव जंगलों में बसा था। आपको कानून बनाकर जंगल से हटाया गया। कांग्रेस ने फिर कानून बनाकर लोगों को  वनपट्टा का अधिकार दिया। उन्‍होंने कहा कि भाजपा आदिवासियों की हितैषी ननहीं है। रघुवर दास की सरकार जमीन छिनवा सरकार है।  यहां के मिनरल फंड को रांची भेज कर उसका बंदरबांट वर्तमान सरकार ने बंदरबांट कर दिया। जमशेदपुर में मालिकाना हक देने का वादा सरकार ने पूरा नहीं किया। इस सरकार में भूख से लोग मरे,  यह हमारे लिए शर्म की बात है। मॉब लिचिंग के मामले में सरकार ने रिकार्ड कायम किया है। यह भ्रष्टचार की सरकार है और हर कार्यालय में भ्रष्टचार है। उन्‍होंने कहा कि  छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार ने किसानों का लोन माफ किया। लेकिन झारखंड की सरकार किसानों को पांच हजार दे रही है। यह पॉकेट खर्चा है किसानों के लिए।

बेइमानों के खास हैं रघुवर: आरपीएन

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने कहा कि बेइमानों का अगर कोई खास है तो रघुवर दास हैं। उन्‍होंने कहा कि आपके सपनों की सरकार कांग्रेस बनायेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.