पोकुवाबेड़ा में अंधविश्वास में गई बच्ची की जान
चक्रधरपुर प्रखंड के गुलकेड़ा पंचायत अंतर्गत पोकुवाबेड़ा गांव में अंधविश्वास के कारण सात वर्षीय बच्ची की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक पोकुवाबेड़ा गांव निवासी कृष्णा केराई की सात वर्षीय बेटी संगीता केराई को एक सप्ताह पूर्व सामान्य बीमारी थी।
जासं, चक्रधरपुर : चक्रधरपुर प्रखंड के गुलकेड़ा पंचायत अंतर्गत पोकुवाबेड़ा गांव में अंधविश्वास के कारण सात वर्षीय बच्ची की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक पोकुवाबेड़ा गांव निवासी कृष्णा केराई की सात वर्षीय बेटी संगीता केराई को एक सप्ताह पूर्व सामान्य बीमारी थी। स्वजन डॉक्टर को दिखाने के बजाय झाड़-फूंक में लगे रहे। इसकी जानकारी किसी को भी नही दी गई। समय पर इलाज नहीं होने के कारण बच्ची की मौत शनिवार को हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मुखिया पोंडेराम सामाड ने मृतक के परिजनों को जमकर फटकार लगाई। कहा कि अगर समय पर जानकारी मिल गई होती, तो बच्ची आज जिदा होती। सरकार द्वारा कई तरह के स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत गंभीर रोगियों तक का निश्शुल्क इलाज किया जा रहा है। लेकिन गांव के लोग अब भी इसका लाभ नहीं ले पा रहे हैं। लोग अंधविश्वास से बाहर आएं और अपने बच्चों एवं परिजनों इलाज अस्पताल में कराएं। मौके पर बच्ची के दादा गंगाराम केराई, गोमिया केराई, रामराय केराई, पेड़े खंडाईत, कैरा सामाड, सीनू सामाड, पाण्डु केराई आदि ग्रामीण मौजूद रहे।