Move to Jagran APP

चंदन पांडेय अध्यक्ष व राकेश पांडेय बने महामंत्री

चाईबासा स्थित रवींद्र भवन में रविवार को महावीर मंडल का 2021-22 का चुनाव हुआ। 21 पदों के लिए हुए चुनाव में 42 अखाड़ा शामिल हुए।

By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Apr 2021 08:26 PM (IST)Updated: Sun, 04 Apr 2021 08:26 PM (IST)
चंदन पांडेय अध्यक्ष व राकेश पांडेय बने महामंत्री
चंदन पांडेय अध्यक्ष व राकेश पांडेय बने महामंत्री

जागरण संवाददाता, चाईबासा : चाईबासा स्थित रवींद्र भवन में रविवार को महावीर मंडल का 2021-22 का चुनाव हुआ। 21 पदों के लिए हुए चुनाव में 42 अखाड़ा शामिल हुए। अध्यक्ष व महामंत्री पद के लिए मतदान से चुनाव संपन्न हुआ, बाकी अन्य पदों के लिए सर्वसम्मति से चुना गया। इसमें अध्यक्ष पद के लिए तीन लोगों ने नामांकन किया। अध्यक्ष पद पर 28 मत हासिल कर चंदन पांडेय ने जीत दर्ज की। मनोज यादव को 8 मत व राजा कारवां को 3 मतों से संतोष करना पड़ा। इसी तरह महामंत्री पद के लिए दो लोगों ने नामांकन किया। इसमें राकेश पांडेय ने 24 मतों के साथ जीत दर्ज की। निकटतम प्रतिद्वंद्वी उमा शंकर निषाद को 15 मत मिले। मुख्य चुनाव पदाधिकारी अमित कुमार जायसवाल, चुनाव पदाधिकारी मनोज शर्मा व रवि प्रकाश गुप्ता ने नवनिर्वाचित विजयी प्रत्याशियों की घोषणा कर औपचारिकता पूरी की। इस मौके पर संरक्षक अनूप कुमार सुल्तानियां, विकास कुमार शर्मा उर्फ विक्की, जय किशन यादव उर्फ बंशी, दिलीप कुमार साव, रितेश कुमार चिरानियां, विजय राज यादव, राजू यादव ने चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में अहम भूमिका निभाई।

loksabha election banner

महावीर मंडल चाईबासा के नवनिर्वाचित पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य

अध्यक्ष चंदन पांडेय, उपाध्यक्ष रवि रजक, रितेश कुमार उर्फ पिटू, रोहित श्रीवास्तव व शोनू यादव, महामंत्री राकेश कुमार पांडेय, मंत्री अंबर कुमार मधुर, विवेक सिन्हा, विशाल साव व अंकित साव, कोषाध्यक्ष संजू यादव, प्रेस प्रवक्ता समीर पॉल, कार्यकारिणी सदस्य में आलोक झा, अक्षय खत्री, सूरज सिंह, नीरज गुप्ता, विक्की बरहा, रितेश शर्मा, पंकज सिंह, शैलेश वाजपेयी व कृष्णा भुईया को चुना गया।

------------------------

महावीर मंडल चाईबासा की स्थापना 1989 में हुई थी। इसमें सबसे प्रथम लाल मोहन कर्मकार को संयोजक चुना गया था। महावीर मंडल चाईबासा के संस्थापक डा. रंजीत प्रसाद हैं। इसमें अनूप कुमार सुल्तानियां एक बार अध्यक्ष व चार बार महामंत्री रहे।

वर्ष अध्यक्ष महामंत्री

1990 - राज कुमार रजक अनूप कुमार सुल्तानियां

1991 - जर्नादन यादव अनूप कुमार सुल्तानियां

1992 - परमेश्वर नाग अनूप कुमार सुल्तानियां

1993 - जय कुमार अनूप कुमार सुल्तानियां

1994 - हिमांशु राय संत सेवक राम

1995 - संत सेवक राम इंद्रमोहन सांडिल

1996 - मालीराम खुटेटा मनोज कुमार गुप्ता

1997 - राजू तिवारी मदन यादव

1998 - दुर्गा प्रसाद साव कुंदन वर्मा

1999 - मदन यादव कुंदन वर्मा

2000 - कुंदन वर्मा सरदार गुरमुख सिंह खोखर

2001 - विनोद कुमार यादव राजू जायसवाल

2002 - राजू जायसवाल कमल चौरसियां

2003 - वासुदेव यादव सतीश पुरी

2004 - कमल चौरसिया जीतू दुबे

2005 - विजय राज यादव राहुल सिंह

2006 - कैलाश चंद्र खंडेलवाल अमरेश झा

2007 - रवि प्रकाश गुप्ता राजू यादव

2008 - अनिल कुमार महतो जितेंद्र बड़ाईक

2009 - जितेंद्र बड़ाईक जिम्मी जायसवाल

2010 में चुनाव नहीं हुआ -----------------------------

2011 - अनूप कुमार सुल्तानियां जीतू लोहरा

2012 - सरदार गुरमुख सिंह खोखर अमित जायसवाल

2013 - अमित जायसवाल मनोज शर्मा

2014 - मनोज शर्मा रितेश चिरानियां

2015 - रितेश चिरानियां सिकंदर यादव

2016 - सिकंदर यादव विकास कुमार शर्मा

2017 - विकास कुमार शर्मा जय किशन यादव

2018 - जयकिशन यादव दिलीप कुमार साव

2019 - दिलीप कुमार साव मनोज यादव

2020 - दिलीप कुमार साव मनोज यादव


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.