बड़ापासेया राशन डीलर ने गोदाम से उठाया अनाज
संवाद सूत्र, नोवामुंडी : नोवामुंडी प्रखंड के बड़ापासेया के विवादित राशन डीलर राकेश चंद्र
संवाद सूत्र, नोवामुंडी : नोवामुंडी प्रखंड के बड़ापासेया के विवादित राशन डीलर राकेश चंद्र लागुरी को खाद्य आपूर्ति गोदाम से जुलाई माह का आनाज उपलब्ध करा दिया गया है। उन्हें पीएच कोटे का 89 क्विंटल 50 किलो, अंत्योदय कोटे का 18 किवंटल 20 किलो ग्राम खाद्यान्न आबंटित कर दिया गया है। अगस्त माह का 89 क्विंटल 50 किलो व अंत्योदय के 18 क्विंटल 20 किलो खाद्यान्न आवंटित किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी समरेश प्रसाद भंडारी ने राशन डीलर राकेश चंद्र लागुरी को कार्डधारियों के बीच सरकारी दर पर उचित मात्रा में राशन केरोसीन वितरण करने का निर्देश दिया है। जानकारी हो कि बड़ापासेया के ग्रामीणों ने राशन डीलर राकेश चंद्र लागुरी के खिलाफ राशन केरोसीन वितरण नहीं करने का आरोप लगाते हुए 19 सितंबर को प्रखंड कार्यालय में आकर हो-हल्ला किया था।