प्रधानमंत्री से मन की बात सुन गदगद हुए जिले के किसान
संवाद सहयोगी, चाईबासा : देश को कृषि के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए बुधवार को प्रधानमंत्री न
संवाद सहयोगी, चाईबासा : देश को कृषि के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के किसानों से रूबरू हुए। इसके लिए पश्चिम ¨सहभूम जिला के एनआइसी मुख्यालय समेत 87 प्रज्ञा केंद्रों में इसका सीधा प्रसारण दिखाया गया। प्रधानमंत्री देश के किसी भी क्षेत्र के किसान से सीधी बात कर सकते थे इसके लिए सभी जगह ऑनलाईन व्यवस्था भी की गई थी। एनआइसी मुख्यालय में जिला कृषि पदाधिकारी राजेंद्र किशोर व आत्मा के डायरेक्टर पंकज कुमार ¨सह, जिला प्रबंधक सरफराजुल हक समेत दर्जन भर किसान मौजूद थे। प्रधानमंत्री ने देश के किसानों के साथ मन की बात की और धान, मक्का, जौ, सरसो, दाल समेत अन्य चीजें वैज्ञानिक रूप से उपजाने की सलाह दी। उन्होंने किसानों से कहा कि देश के वैज्ञानिक नई तकनीक खोजकर आपके पास ला रहे हैं। नई तकनीक को अपनाकर कम मेहनत में अच्छी पैदावार की जा सकती है। किसानों से मन की बात करते हुए पीएम ने कहा कि किसान की देश की शान हैं, उनकी मेहनत से पैदा की गई फसल से ही देश के लोगों का पेट भरता है। उन्होंने किसानों से खेती के माध्यम से देश के विकास में सहयोग देने की भी अपील की। वहीं किसानों के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजना के बारे भी विस्तार से बताया और उसका लाभ लेने की अपील की। प्रधानमंत्री का पूरा कार्यक्रम जिले के सभी प्रज्ञा केंद्रों में किसानों को लाइव दिखाया गया। इससे किसानों में काफी उत्साह दिखा। कृषि विज्ञान केंद्र में काफी संख्या में किसान पहुंचे और प्रधानमंत्री की बातों को सुना।