झारखंड पुलिस ने छुड़ाया 16 नाबालिगों को, दलाल गिरफ्त में
पुलिस ने काम कराने के लिए ले जाए जा रहे 16 नाबालिगों को दलाल के साथ पकड़ा है। इन नाबालिगों में पांच लड़के एवं 11 लड़कियां शामिल हैं।
By Sachin MishraEdited By: Published: Mon, 26 Nov 2018 04:02 PM (IST)Updated: Mon, 26 Nov 2018 04:02 PM (IST)
चाईबासा, जागरण संवाददाता। झारखंड पुलिस को मानव तस्करी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने काम कराने के लिए ले जाए जा रहे 16 नाबालिगों को दलाल के साथ पकड़ा है। इन नाबालिगों में पांच लड़के एवं 11 लड़कियां शामिल हैं। ये आदिवासी समुदाय के हैं, जिन्हें सरायकेला क्षेत्र का एक दलाल वीरेन मुर्मू बहला-फुसलाकर ओडिशा ले जा रहा था।
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक दलाल नाबालिगों को लेकर सोनुवा बाजार से रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा है। चांदनी चौक के पास बच्चों को दलाल के साथ पकड़ा गया। वीरेन ने बताया कि वह बच्चों को ओडिशा के तलचर ले जा रहा था। बच्चों को चाईबासा बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें