सोनुवा में भाजपा कार्यकर्ता करेंगे सामूहिक दीप प्रज्ज्वलित
भाजपा जिलाध्यक्ष विपिन पूर्ती मंगलवार को सोनुवा पहुंचे। सोनुवा पहुंचने पर पूर्व विधायक गुरुचरण नायक के प्रखंड कार्यालय स्थित आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष का स्वागत किया।
संवाद सूत्र, सोनुवा : भाजपा जिलाध्यक्ष विपिन पूर्ती मंगलवार को सोनुवा पहुंचे। सोनुवा पहुंचने पर पूर्व विधायक गुरुचरण नायक के प्रखंड कार्यालय स्थित आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर पांच अगस्त बुधवार को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर शिलान्यास समारोह के दिन उत्सव मनाने के बारे में चर्चा की। प्रखंड कमेटी और पार्टी कार्यकर्ताओं को इस मौके पर बुधवार को सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर उत्सव मनाने की अपील की। मौके पर पूर्व विधायक गुरुचरण नायक, राजेश प्रधान, अमरेश प्रधान, रानी बांदिया, अरुण कपूर, मोरन सिंह चाम्पिया, केदारनाथ नायक, गोपाल सिंह गंझू समेत अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।