भाजपा बन गई है एक वैचारिक आंदोलन : समीर मोहंती
भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का समापन शुक्रवार को बड़बिल सुंद्रा बस्ती स्थित मां तारिणी गोशाला सभागार में हुई।
संवाद सूत्र, बड़बिल : भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का समापन शुक्रवार को बड़बिल सुंद्रा बस्ती स्थित मां तारिणी गोशाला सभागार में हुई। समापन समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समीर मोहंती सड़क जाम के कारण देर से पहुंचे किंतु विलम्ब से पहुंचने के बाद भी, उत्साह से भरे कार्यकर्ताओं ने अपने प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष समीर मोहंती ने अंतिम अधिवेशन में ''राज्य की राजनैतिक पृष्ठभूमि और भाजपा की भूमिका'' पर अपने विचार रखे। कहा कि भाजपा सिर्फ नेताओं, विधायकों या सांसदों से बनी पार्टी नहीं है, बल्कि एक वैचारिक आंदोलन है। हमें भाजपा के जन कल्याणकारी एजेंडे को मतदाताओं तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में भाजपा के पास 4.1 मिलियन वोट थे। चुनाव से पूर्व पार्टी कार्यकर्ताओं को जीत सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत के साथ अनुशासन का पालन अनिवार्य है। बूथ स्तर एजेंटों के लिए केंद्रीय अध्यक्ष द्वारा निर्धारित 23-बिदु कार्यक्रम को लागू किया जाना है। उत्तर प्रदेश की तरह बूथ संगठन को अब पश्चिम बंगाल में मजबूत किया जा रहा है और ओडिशा में भी पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत किया जाना है। समारोह में राज्य कार्यकारिणी सदस्य मुरली मनोहर शर्मा, राज्य प्रवक्ता सत्यव्रत पांडा, राज्य उपाध्यक्ष सुकेशी ओराम, राज्य महिला मोर्चा उपाध्यक्ष ऐश्वर्या बिस्वाल, राज्य कार्यकारिणी सदस्य, दिलीप मिश्रा, जिला मीडिया समन्वयक संजीव नायक, जिला सचिव सपना साहू मुख्य वक्ता थे। राज्य परिषद सदस्य देव प्रसाद मिश्रा ने मंच का संचालन किया। शिविर को सफल बनाने में विकास सरावगी, जितेंद्र झा, अमित साहू, अजय दास, सन्यासी माझी, राजा गुप्ता, नीलमणि महंतो, श्रीनिवास कोनार, पुतुल गोस्वामी, गिरीश गोप समेत अन्य सभी बूथ प्रमुखों ने प्रमुख भूमिका निभाई।