Move to Jagran APP

होम क्वारंटाइन किए जाएंगे दूसरे राज्यों से आने वाले मजदूर : बीडीओ

दूसरे राज्यों से मजदूरों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। मजदूरों की राजधानी जिला मुख्यालय और प्रखंड स्तर पर स्वास्थ्य जांच कर उनके घरों में होम क्वारंटाइन किया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 03 May 2020 07:08 PM (IST)Updated: Sun, 03 May 2020 07:08 PM (IST)
होम क्वारंटाइन किए जाएंगे दूसरे राज्यों से आने वाले मजदूर : बीडीओ
होम क्वारंटाइन किए जाएंगे दूसरे राज्यों से आने वाले मजदूर : बीडीओ

संवाद सूत्र, गोईलकेरा : दूसरे राज्यों से मजदूरों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। मजदूरों की राजधानी, जिला मुख्यालय और प्रखंड स्तर पर स्वास्थ्य जांच कर उनके घरों में होम क्वारंटाइन किया जाएगा। प्रखंड कार्यालय में इसको लेकर बीडीओ सुधीर प्रकाश एवं थाना प्रभारी विकास कुमार ने मुंडा, मानकी व मुखिया के साथ बैठक की। बीडीओ ने कहा कि दूसरे प्रदेशों से आने वाले सभी श्रमिकों की राज्य व जिला स्तर पर स्क्रीनिग व स्वास्थ्य जांच की जाएगी। इसके बाद ही उन्हें गोइलकेरा लाया जाएगा। गोइलकेरा में भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकीय जांच होगी। स्वस्थ पाए जाने वाले मजदूरों को होम क्वारंटाइन किया जाएगा। क्वारंटाइन में रहने वाले मजदूरों के साथ किसी भी तरह से दु‌र्व्यवहार नहीं किया जाए। मुंडा, मानकी और मुखिया यह सुनिश्चित करें कि उन्हें सम्मान के साथ घर में रहने दिया जाए। मजदूर भी होम क्वारंटाइन का उल्लंघन ना करें। अपने क्षेत्र में मुखिया इसपर निगरानी की व्यवस्था करें। बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार ही हैदराबाद से ट्रेन द्वारा लाए गए 10 मजदूरों को शनिवार को गोइलकेरा से उनके घर पहुंचाने के बाद होम क्वारंटाइन किया गया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.