सर्पदंश से बच्ची गंभीर, इलाजरत
प्रखंड में इन दिनों लगातार ग्रामीण सर्पदंश का शिकार होकर सीएचसी पहुंच रहे हैं। प्रखंड के बरंगा पंचायत के मुंडा टोला निवासी सुनीता जाते की पांच वर्षीय बेटी पूजा जाते की हालत जहरीले सांप के काटने से गंभीर हो गई।
संवाद सूत्र, मनोहरपुर : प्रखंड में इन दिनों लगातार ग्रामीण सर्पदंश का शिकार होकर सीएचसी पहुंच रहे हैं। प्रखंड के बरंगा पंचायत के मुंडा टोला निवासी सुनीता जाते की पांच वर्षीय बेटी पूजा जाते की हालत जहरीले सांप के काटने से गंभीर हो गई। उसका मनोहरपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। पूजा की मां सुनीता ने बताया कि शनिवार की देर रात लगभग एक बजे वे दोनों जमीन पर सोई थीं। उसी समय पूजा के दाएं हाथ की अंगुली में सांप ने काट लिया। जिससे उसकी हालत गंभीर होने लगी। रविवार की सुबह उसे मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं डॉक्टरों ने सलाह दी कि बरसात के दिन में जमीन पर नहीं सोएं। सांप व जहरीले जीवों का शिकार बना सकते हैं।