सड़क दुर्घटना में दो गंभीर
चक्रधरपुर सोनुवा मार्ग में स्थित केपीएस स्कूल के समीप सड़क दुर्घटना में एक 60 वर्षीय वृद्ध तथा एक 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रुप से घायल वृद्ध को चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया..
जासं, चक्रधरपुर : चक्रधरपुर सोनुवा मार्ग में स्थित केपीएस स्कूल के समीप सड़क दुर्घटना में एक 60 वर्षीय वृद्ध तथा एक 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रुप से घायल वृद्ध को चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार अड़की थाना क्षेत्र के कुरिया गांव निवासी 18 वर्षीय डुकीन बोदरा चक्रधरपुर में किराए के मकान में रहता है। शनिवार को दिन के ग्यारह बजे वह बाइक से सोनुवा के सरजमहातू जा रहा था। वहीं साइकल से गुड़ासाई निवासी 60 वर्षीय चामरा जामुदा चक्रधरपुर बाजार जा रहे थे । इसी दौरान तेज रफ्तार में बाइक चला रहे डुकीन बोदरा ने वृद्ध को धक्का मार दिया। जिससे वृद्ध गंभीर रुप से घायल हो गया। दुर्घटना में घायल दोनों को अनुमंडल अस्पताल में इलाज किया गया। गंभीर रुप से घायल चामरा की आंख, सर, मुंह और पैर में चोटें लगी हैं।