20 किसानों को दिए गए सरसों की नई किस्म के बीज
कृषि विज्ञान केंद्र जगन्नाथपुर में सरसों की खेती की उत्पादन तकनीक विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Nov 2018 08:50 PM (IST)Updated: Sun, 18 Nov 2018 08:50 PM (IST)
संवाद सूत्र, जगन्नाथपुर : कृषि विज्ञान केंद्र जगन्नाथपुर में सरसों की खेती की उत्पादन तकनीक विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के सरसो अनुसंधान निदेशालय, भरतपुर, राजस्थान द्वारा प्रायोजित एवं कृषि विज्ञान केन्द्र जगन्नाथपुर द्वारा आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में हाटगम्हरिया प्रखंड के 23 कृषकों ने भाग लिया। इस दौरान 20 कृषकों को एक-एक एकड़ सरसों की खेती के लिए 2-2 किलोग्राम नई किस्मों के बीज एवं सल्फर खाद भी दी गई। प्रशिक्षण कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डा. प्रमोद कुमार एवं वैज्ञानिक मोहम्मद नसीम द्वारा दिया गया ।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें