Move to Jagran APP

प. सिंहभूम में बिखरी भाजपा को मजबूती देने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने शुक्रवार को चाईबासा में जिला भाजपा कार्यालय पहुंचकर जिला कार्यकारिणी समिति की बैठक में शिरकत की।

By JagranEdited By: Published: Fri, 04 Dec 2020 08:14 PM (IST)Updated: Fri, 04 Dec 2020 08:14 PM (IST)
प. सिंहभूम में बिखरी भाजपा को मजबूती देने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष
प. सिंहभूम में बिखरी भाजपा को मजबूती देने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष

जागरण संवाददाता, चाईबासा : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने शुक्रवार को चाईबासा में जिला भाजपा कार्यालय पहुंचकर जिला कार्यकारिणी समिति की बैठक में शिरकत की। पार्टी को मजबूत बनाने व नए-पुराने कार्यकर्ताओं को साधने की कोशिश की। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा की नीति सिद्धांतों को गांव-गांव तक पहुंचाने का निर्देश दिया और आपसी गुटबाजी को दूर करने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ अलग-अलग मंत्रणा भी की। इससे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुलाब फूल देकर उनका स्वागत किया। दीपक प्रकाश ने चाईबासा स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दौरे की शुरुआत की। दीपक प्रकाश ने कहा कि कार्यकर्ताओं को सरकार की खामियों को समय-समय पर उजागर करना चाहिए, ताकि सरकार की नाकामी जनता के सामने आ सके। साथ ही कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव के समय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जो जनता से वादा किया था, वह एक भी पूरा नहीं हुआ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 10 दिसंबर तक हर हाल में पंचायत समिति का गठन कर लेना है। 15 दिसंबर तक सभी प्रखंड में कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। इसमें जिले के पदाधिकारी भाग लेकर कार्यकर्ताओं का हौसला बुलंद करेंगे। साथ ही पूर्व सांसद, पूर्व विधायक व पूर्व जिलाध्यक्ष सभी प्रखंडों में एक दिवसीय प्रवास कर कार्यकर्ताओं को एक अभिभावक के तौर पर सीख देंगे। इसके अलावा दीपक प्रकाश ने संघ व पुराने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। सबको एक साथ लेकर चलने की बात कही। बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद लक्ष्मण गिलुवा, जिलाध्यक्ष विपिन पुरती, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्र नंदी, मनीष राम, वरिष्ठ भाजपा नेता मो. बारिक, अनूप कुमार सुल्तानियां, संजय मिश्रा, जेबी तुबिद, बंशी यादव, प्रताप कटियार, गीता बालमुचू, अनिल बिरुली समेत अन्य कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.