Move to Jagran APP

धान पिसाने गई महिला की होलर मशीन की चपेट में आकर मौत

धान पिसाने गई महिला की होलर मशीन में फंसकर मौत हो गई। घटना जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के मासा बिला गांव के जेटिया साई टोला की है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Feb 2019 08:59 PM (IST)Updated: Mon, 18 Feb 2019 08:59 PM (IST)
धान पिसाने गई महिला की होलर मशीन की चपेट में आकर मौत
धान पिसाने गई महिला की होलर मशीन की चपेट में आकर मौत

जागरण संवाददाता, चाईबासा : धान पिसाने गई महिला की होलर मशीन में फंसकर मौत हो गई। घटना जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के मासा बिला गांव के जेटिया साई टोला की है। शनिवार के दिन घर में चावल नहीं होने के कारण वह शाम चार बजे गांव के लक्ष्मण लागुरी के घर होलर मशीन में धान पिसाने के लिए गई। लक्ष्मण लागुरी ने बताया कि शनिवार के दिन गांव की छह-सात महिलाएं धान पिसाने आई थीं। सभी महिलाओं का धान पीसने के बाद शाम पांच बजे के करीब सागर लागुरी की पत्नी 45 वर्षीय सुबनी लागुरी का धान पीस रहे थे। इसी दौरान सुबनी को होलर मशीन में धान डालने को बोला। धान डालने के दौरान सुबनी का आंचल मशीन की बेल्ट में फंस गया और सुबनी को अपनी ओर खींच लिया। गले में साड़ी के जोरदार दबाव पड़ने से सुबनी का गला टूट गया। साथ ही मशीन से घिसने के कारण बायां कान भी उखड़ गया। घटना के बाद बेल्ट में फंसी हुए साड़ी को काटकर सुबनी को मशीन से अलग किया गया। उसके बाद उसे स्वास्थ्य केंद्र ले जाने के लिए गाड़ी की व्यवस्था करने लगे। एक घंटा बीत जाने के बाद भी गाड़ी की व्यवस्था नहीं हो पाने के कारण सुबनी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सुबनी के पति सागर लागुरी ने बताया कि शनिवार के दिन जैंतगढ़ में साप्ताहिक बाजार लगती है जिस कारण गाड़ी नहीं मिल पाई और पत्नी की घर में ही मौत हो गई। रविवार की सुबह ग्रामीणों ने घटना की सूचना ग्रामीण मुंडा को दी उसके बाद मानकी रामचंद्र लागुरी को घटना की सूचना देने के लिए खोजबीन की गई। करीब दो बजे मानकी को सूचना मिलने के बाद जगन्नाथपुर थाना को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही जगन्नाथपुर थाना बल ने घटनास्थल से शव को कब्जे में ले लिया। सोमवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा भेजा गया जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.