चक्रधरपुर मंडल के 95 सफाई कर्मियों को मिला एमएसीपी का लाभ
मेंस कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनियर डीपीओ एके महापात्र के साथ बैठक की। बैठक के दौरान रेलकर्मियों की समस्याओं का समाधान करने को कहा गया।
जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : मेंस कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनियर डीपीओ एके महापात्र के साथ बैठक की। बैठक के दौरान रेलकर्मियों की समस्याओं का समाधान करने को कहा गया। बैठक के उपरांत मेंस कांग्रेस के मंडल संयोजक शशिरंजन मिश्रा ने बताया कि विगत 10 साल से अब तक चक्रधरपुर मंडल में कार्यरत सफाई कर्मियों को एमएसीपी के तहत फाइनेंशियल अपग्रेडेशन का लाभ नहीं मिला था। इस संबंध में मेंस कांग्रेस ने रेल प्रशासन के साथ कई बार वार्ता की थी। मेंस कांग्रेस के प्रयास से चक्रधरपुर रेल मंडल के 95 सफाई कर्मियों को एमएसीपी का लाभ आज मिला है। यह जानकारी बैठक के दौरान सीनियर डीपीओ ने दी है। मौके पर मेंस कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद थे। मेंस कांग्रेस चक्रधरपुर और वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी के बीच हुई बैठक में सीनियर डीपीओ एके महापात्र ने यह जानकारी दी।