गंगाश्री होटल में जुआ खेलते ठेकेदार समेत चार गिरफ्तार
होटल गंगाश्री के कमरा नंबर 306 में जुआं खेलते रंगे हाथ चार लोग पकड़ाए हैं। इसमें दो या तीन लोग ठेकेदारी का काम करते हैं।
संवाद सहयोगी, चाईबासा : होटल गंगाश्री के कमरा नंबर 306 में जुआं खेलते रंगे हाथ चार लोग पकड़ाए हैं। इसमें दो या तीन लोग ठेकेदारी का काम करते हैं। इसमें ¨टकू गुप्ता, मनोरंजन, निकु कुमार व नवल किशोर प्रसाद शामिल हैं। इनके पास से 32 हजार 100 रुपये नगद बरामद किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही गंगा श्री होटल के पास लोगों को मजमा जमा हो गया। हर कोई पूरी जानकारी के लिए उत्साहित था कि क्या हो गया। गुरुवार को सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमर कुमार पांडेय को गुप्त सूचना मिली कि गंगाश्री होटल के कमरा नंबर 306 में कुछ लोग जुआं खेल रहे हैं। पुलिस ने पहले लोकेशन लिया। इसके बाद सदर थाना में एक टीम गठित की। टीम ने सही समय पर छापेमारी की जिसमें रंगे हाथ जुआं खेलते चार लोग धरे गए। पुलिस ने चारों लोगों को गिरफ्तार कर थाने लाई। देर शाम तक इन चारों लोगों की कई जगह से छुड़ाने के लिए पैरवी भी आ रही थी। लेकिन सब कुछ ओपेन हो गया था। इसलिए देर शाम सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। चारों लोगों को पुलिस ने पुलिस की सुरक्षा में जेल भेजने की तैयारी चल रही थी। डीएसपी ने बताया कि दीपावली त्योहार के कुछ दिन बचे हैं। अक्सर लोग दीपावली के दौरान अपनी किस्मत आजमाने के लिए जुआं खेलते हैं। पुलिस ने साफ कर दिया कि कोई भी जुआं खेलते पाया गया तो उसको निश्चित तौर पर जेल भेजा जाएगा।